गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

प्‍यार में धोखा मिलने पर क्‍या करें

 ब्रेकअप के दर्द से कैसे बाहर आए 

 
प्यार जितना खूबसूरत होता है, प्यार में धोखा मिलने पर यह उतना ही ज्यादा दुख देता है। प्यार में धोखा मिलने पर दुनिया नीरस लगने लगती है और जीवन के प्रति सभी उत्साह खत्म हो जाता है। लेकिन जीवन ना रूकने का नाम है। आज हम आपको बता रहे है कि अगर आपको भी प्यार में धोखा मिला है तो आप अपने ब्रेकअप से उबरने के लिए क्या करना चाहिए। 

यह भी पढे -प्‍यार में पडने के बाद लड़कियों में आते है ये बदलाव

सबसे पहले आपको जानना होगा कि प्यार में जहां लोग खुश रहते है एक दूसरे के बारे में सोचकर ही रोमांच पैदा होता है लेकिन ब्रेकअप के बाद इसका उल्टा अहसास होता है। अपने प्रेमी या प्रेमिका के बारे में सोच कर ही दिल उदास हो जाता है जिसके कारण किसी भी कार्य करने में मन नहीं लगता और जीवन बोझिल लगने लगता है। जिसके कारण ब्रेकअप इमेज या दुख भरे गांने सुनकर प्रेमी और प्रेमिका अपने दुखों को और बढाते है जिससे उनके जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। आपको समझना चाहिए कि यह भी और दुखों की तरह जीवन का एक पड़ाव है जिससे आगे बढकर आपको कुछ करना होगा। इस लिए प्रेम में धोखा खाने के बाद आप ये उपाय अपना सकते है जिससे आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सकेगी।

लोगों के बीच रहें 

 प्यार में धोखा मिलने पर या फिर ब्रेकअप होने पर लोग अक्सर अकेला रहना पसंद करते है। ब्रेकअप के बाद यही उनकी सबसे बड़ी गलती है। क्योंकि अकेले रहने पर अक्सर अपने प्रमी या फिर प्रेमिका की याद आती है जिसके कारण वे और ज्यादा दुख महसूस करते है। पुरानी बातों को याद कर के उनका दुख कम होने के बजाय बढ़ता जाता है।

 यह भी पढे -रिलेशनशिप की जरूरी बातें, कभी खराब नहीं होगे रिश्‍ते

 इस लिए ब्रेकअप के बाद कोशिश कीजिए कि आप अपने लोगों के साथ रहें और किसी ऐसे शख्स के साथ समय बिताएं जो आपको समझता हो। या अपने परिवार के साथ। इससे फायदा यह होगा कि आपको सुकून मिलेगा। लोगों के बीच में रहने से आपका दिमाग पुरानी बातों को याद कम करेगा जिससे आपको ब्रेकअप से उबरने में मदद मिलेगी। ध्यान रहें शुरू शुरू में आपको परेशानी होगी लेकिन कुछ समय के बाद आप भी महसूस करोगे कि आपको अच्छा लग रहा है।
 


बाहर घूमने जाएं

जी हां, अक्सर प्रेमी सोचते रहते है कि उन्हें सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिला और ब्रेकअप के बाद क्या करें। इसका एक सीधा सा जवाब है कि आप कुछ मत कीजिए। बस अपने दोस्तों के साथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहें । क्योंकि बाहर घूमने से आपका दिमाग व्यस्त रहेगा और आपको पुरानी यादें नहीं सताएंगी जिससे आपको अपने पुराने रिश्तों से बाहर आने में मदद मिलेगी लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप ऐसी जगह घूमने ना जाएं जहां आप अक्सर अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ जाती थी क्योंकि इससे आप फिर पुरानी यादों में खो जाएगी जो कि आपके मन को दुखी तो करेगा साथ ही साथ आपके साथ जाने वालों को भी परेशान करेगा क्योंकि सभी बाहर मनोरंजन के लिए गए है और आपको उदास देखकर वे भी परेशान होंगे। इस लिए बाहर नई नई जगहों पर घूमने जाईये और आनंद लीजिए।

 नए लक्ष्य निर्धारित कीजिए

जीवन हमेशा पाने और खोने का नाम है। इस लिए किसी एक व्यक्ति को खोने से आपका जीवन समाप्त नहीं हो जाता । आपको यह समझना होगा। प्यार ताकत और कमजोरी दोनों हो सकता है अब आपको तय करना है कि यह आपकी कमजोरी बने या फिर आपकी ताकत। इस लिए जिसने आपको छोड़ा है उसके लिए दुखी ना होकर अपने जीवन को सफल बनाने के लिए नए लक्ष्य निर्धारित कीजिए। क्या पता यह आपके भले के लिए ही हो क्योंकि जो समय आप प्यार में लगाते थे अगर वहीं समय आप अपने लक्ष्य को पाने में लगाएगे तो हो सकता है कि आप जल्द ही कामयाब हो जाए। इस लिए प्यार में असफल होने पर दुख भूल कर अपने लक्ष्य निर्धारित करों और उन्हें पाने के लिए पूरी ताकत लगा दो क्योंकि जब आपको लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा तो आप एक कामयाब महिला या पुरूष होगे और कामयाब व्यक्ति या महिला को हर कोई पसंद करता है। फिर क्या पता जिसने आपको धोखा दिया है एक दिन पछताए अपनी गलती पर । 

यह भी पढे -जानिये मेकअप से चेहरे को होने वाले नुकसान



पुरानी यादों से दूर जाए

जी हां, अक्सर प्यार में असफल होने के बाद लोग पूरा दिन पुरानी यादों से जुड़े रहते है। ऐसा हुआ था वैसा हुआ था। लेकिन आपको समझना होगा कि आखिर जीवन चलने का नाम है। हर पल कुछ जुड़ता है और कुछ कम होता है। इस लिए यह भी आपके जीवन का एक हिस्सा है। इस लिए कोशिश कीजिए कि आप पुरानी यादों से दूर रहें इसके लिए आप अपने करीबियों के साथ बातचीत कर सकते है, बाहर घूमने जा सकते है या फिर हर वह कार्य कर सकते है जिससे आपको खुशी महसूस हो। इस लिए हमेशा आज में जिए और पुरानी यादों को एक बुरे सपने की तरह भूल जाए।

 सोशल मीडिया से करें अनफॉलो

अक्सर प्रेम में सफल होने पर या प्रेम में धोखा मिलने पर प्रेमी या प्रेमिका अपने प्यार को सोशल मीडिया पर फॉलो करते है वे हमेशा जानने की कोशिश करते है कि वह क्या कर रहा है या क्या कर रही है। आप ऐसी गलती ना करें तो अच्छा है। क्योंकि सोशल मीडिया पर फॉलो करने पर आपको हर समय उसकी याद आती है और आप उसे खुश देखकर और दुखी होते हो। इस लिए आपको अपने हर सोशल मीडिया से उसे ब्लॉक कर देना चाहिए। अगर आप नहीं कर पाते ऐसा तो आपक कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना कर रखें तो अच्छा है। इसके साथ अपने फोन से नंबर भी डिलीट कर दें क्योंकि नंबर देख कर आपको हर समय उसे फोन करने का मन करेगा जिसके कारण आप उससे दूरी बनाने में परेशानी होगी। इससे आपको दुख भी होगा और आपका समय भी खराब होगा। इस लिए कोशिश कीजिए कि आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उसे पूरी तरह से डिलीट कर दें।


हमेशा खुद को व्यस्त रखें

ब्रेकअप के बाद आपको हर समय अपने को व्यस्त रखना होगा। यह व्यस्ता शारीरिक और मानसिक तौर पर होनी चाहिए। कहीं ऐसा ना हो कि आप टीवी देखते रहें और उसके बारे में सोचते रहे। इस लिए अपने दिमाग को और शरीर को व्यस्त रखे। ब्रेकअप का दुख केवल कुछ समय के लिए होता है। अगर आपने वह समय किसी तरह निकाल लिया तो आपको अहसास होगा कि आप जीवन में आगे निकल आए हो। और पुरानी यादे आपको अब परेशान नहीं करती वे भी और यादों की तरह आती है और चली जाती है। व्यस्त रहने के लिए आप जीवन में कुछ अलग भी ट्राई कर सकती है। जिससे आपका करने का मन हो और आप कर ना पा रही हो। जैसे खाना बनाना, पढ़ना, कहीं घूमने जाना, किसी अपने से बात करना, या दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना कुछ भी जो आपको पुरानी यादों में जाने से रोके।

अपने से वादा करें 

जरूरी नहीं है कि प्यार में आपका साथी आपको धोखा देना चाहता था या चाहती थी। लेकिन कभी कभी समय बड़ा बलवान होता है। इस लिए कभी अपने साथी के बारे में बुरा ना सोचे। कभी अपने साथी का कोई बुरा करने की ना सोचे। क्योंकि क्या पता उसकी क्या मजबूरी रही होगी जो उसने यह निर्णय किया है। आपको भी इस सच्चाई को समझना होगा और उससे एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने से वादा करना होगा कि आप हर समय खुश रहेगें। क्योंकि आप कभी कभी सोचते है कि वह आपको दुखी देखकर वापस आ जाएगा या आ जाएगी लेकिन यह सिर्फ आपका भ्रम होता है। इसलिए आप कोई ऐसा कदम ना उठाये जिससे आपको एक और बड़ी परेशानी का सामना करना पड़े । आप अपने को खुश रखे ताकि सामने वाले को अहसास हो कि शायद उसने गलत निर्णय लिया और किसी मजबूरी में उसने आपको छोड़ा है तो उसे खुशी मिले की आप खुश हो। क्योंकि उसके अलावा भी आपके जीवन में बहुत से लोग होगे जो आपको हमेशा खुश देखना चाहते है। अब यह कहां का तुक है कि आज हजारों उन लोगों के लिए खुश नहीं रह सकते जो आपकी परवाह करते है ओर आपको खुश देखना चाहते है, आप उस एक के लिए उदास हो जो आपको छोड़ कर चला गया और आपको दुखी देखना चाहता है। 



मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

दिवाली विश कहीं आपको महंगी ना पड़े - पढिये

 दिवाली विश कहीं आपको महंगी ना पड़े - पढिये

इस बार दिवाली विश  diwali wishes करते समय आपको थोड़ा सावधान रहने का प्रयास करना चाहिए। कोरोना ने सब त्योहारों का रंग फीका कर दिया है लेकिन दिवाली को रंगीन बनाने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। इस बार दिवाली शनिवार 14 नवम्‍बर को है ।

diwali wishes
third party image

कोरोना वायरस ने इस साल पूरी दुनियां के त्योहारों से लोगों को जुदा कर दिया है। लेकिन जैसे जैसे समय बीत रहा है लोग कोरोना वायरस से आगे निकल कर अपने त्योहारों को मना रहें है। भारत में भी जल्द ही दिवाली आने वाली है लोग दिवाली विश  diwali wishes देने लगे है लेकिन आपको त्योहारों को मनाते हुए थोडा सा ख्याल रखना होगा, नहीं तो हो सकता है कि यह त्योहार आपकी खुशी को गम में बदल दे। दिवाली भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक गिना जाता है। रोशनी के इस त्योहार में आपको बस थोडी सी सावधानी बर्तनी होगी। इससे अपके यह त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा।

diwali wishes करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए

दिवाली खुशियों का त्योहार है जिसके कारण हर व्यक्ति दिवाली पर एक दूसरे को मिठाईयां बांटते हुए बहुत से लोगों से मिलते है। इस बार लोगों से मिलते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहतर है। अगर संभव है तो इस बार मिठाईयां ना ही बांटे तो बेहतर होगा। अगर किसी एक व्यक्ति को भी कोरोना के लक्षण है तो वह समाज से दूर रह कर अपने को आईसोलेशन में रखें तो बेहतर होगा। नहीं तो संभावना है कि वह ना जाने कितने लोगों को कोरोना वायरस से पीडि़त कर दें। 


यह भी पढे - weight loss tips in hindi वजन घटाना है तो ये टिप्‍स जरूर अपनाएं


बाजार जाते हुए सावधानी रखें

कोरोना वायरस के अनलॉक 5 में लगभग सभी कुछ खुल गया है। बाजारों में भी भीड़ दिखने लगी है। इस हो जहां तक संभव हो बाजारों में जाते समय पूरी सावधानी रखें। अमेरिका में हालात इसी लिए खराब हुए क्योंकि वहां कोरोना पीडि़त व्यक्ति ने मॉल में घूमते हुए बहुत से लोगों को प्रभावित किया । यहीं स्थिति हमारे यहां भी हो सकती है क्योंकि अगर एक भी पीडि़त व्यक्ति बाजार में जाकर ना जाने कितने लोगों को प्रभावित कर सकता है।

 यह भी पढे - पॉजिटिव जीवन जीने के अचूक उपाय Surefire ways to live a positive life 

इसके साथ ही साथ सच्चाई यह भी है कि लोगों ने अब सावधानी बर्तना छोड़ दिया है। लेकिन आप इस बात का ख्याल रखें कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसका नुकसान का आप उन लोगों से पता कर सकते है जिन्होंने अपने किसी अजीज को खोया है । इस लिए जहां तक हो सकें बाजार में उस समय जाएं जब वहां भीड़ भाड़ ना हो। और अपने मुंह, हाथों को ढंक कर जाए। व घर आते ही अपने हाथ साबुन से धो कर ही घर में प्रवेश करें। जूतों को घर से बाहर निकाले।  


मिठाईयां घर पर ही बनाएं

दिवाली पर लोग एक दूसरे को मिठाईयां बांटते है। आपको पता नहीं कि मिठाईयां कौन बना रहा है और उसकी तबीयत  कैसी है। अगर मिठाई बनाने वाले को कोरोना हुआ तो आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि वह मिठाईयों के द्वारा कितने लोगों तक कोरोना पहुंचा सकता है। आज हर घर में कोई ना कोई बीमार होता है तो अगर कोरोनो किसी प्रकार से आपके घर के उस सदस्य तक पहुंच गया तो आप भारी मुसीबत में फंस सकते है। 

इस लिए जहां तक संभव हो मिठाईयां अपने घर पर ही तैयार करें। ज्यादा मिठाईयां तैयार नहीं कर सकते तो खास लोगों के लिए थोडी ही मिठाईयां तैयार कीजिए यह स्वास्थ्य क लिए भी लाभदायक होगी और आपको कोरोना से भी दूर रखेंगी।



बच्चों को संभाल कर रखें

दिवाली विश करने के लिए आपके घर बहुत से लोग आते है। जो आपके परिवार के बुजूर्गों और बच्चों से भी मुलाकात करते है। इस लिए इस बार कोशिश कीजिए कि घर आने वाले मेहमानों से बच्चों और बुजूर्गों को दूर रखें क्योंकि आपको पता नहीं कि वह कितने लोगों से मिलकर आपको दिवाली विश करने के लिए आया है। और आगे भी कितने लोगों के घरों पर जाएगा। 

यह भी पढे -  सर्दी में इससे होगी स्‍किन खूबसूरत winter skin care tips in hindi 

आपके घर आने वाले व्यक्ति के मन में कोई पाप नहीं होगा। लेकिन कोरोना के ऐसे मरीज भी देखने में आ रहे है जिनको किसी प्रकार का कोई लक्षण  देखने में नहीं आ रहा है लेकिन वे कोरोना संक्रमित है। इस लिए बच्चों और बुजूर्गों को इससे दूर रखें क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है जिसके कारण वे इस वायरस की चपेट में जल्दी आ सकते है।

बाहर के खाने से बचें

दिवाली पर लोग कुछ स्पेशल खाने के चक्कर में ज्यादातर बाहर का खाना ऑर्डर करते है लेकिन इस बार कोशिश कीजिए कि जितना हो सकें आप अपने घर पर ही कुछ अलग बनाकर ट्राई करें। घर के सभी सदस्य आपस में मिलकर वह खाना खाएं । बाहर का खाना ना जाने कितने हाथों से होकर आपके दरवाजे पर पहुंचता है इस लिए थोड़ा भी जोखिम न उठाएं ।

आप अभी तक कोरोना से बचे हुए है लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपको इसकी चपेट में लेकर आ सकती है। देश में तेजी से निरंतर रूप से कोरोना के मरीज बढ रहे है। और जल्द ही इसकी वैक्सीन आने की कोई संभावना भी नहीं है इस लिए जितना हो सकें इससे बचने का प्रयास करें। 


अगर आप हमारे साथ जुडना चाहते है तो इस ब्लाॅग को सब्सक्राइब कीजिए और पाइये जीवन से जुडे शानदार आर्टिकल जो आपके जीवन के बेहतर बनाने में मदद करेंगे। अगर आपकी कोई समस्या है तो हमें भेजिये। 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020

कार्डियो एक्सरसाइज तेजी से बर्न होगा बाॅडी फैट

वजन घटाने के लिए आजमाएं कार्डियो एक्सरसाइज  तेजी से बर्न होगा बाॅडी फैट  

अगर आप थोडे समय में ही अपना वजन घटाना चाहते है तो कार्डियो  वर्कआउट आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये आसान और आरामदायक  वर्कआउट है। 

 

cardio workouts
third party image

लाॅकडाउन के कारण लोगों की दिनचर्या बिल्कुल बदल गई है जिसके कारण  लोगों का वजन बढ गया है लेकिन वजन बढना जितना आसान है वजन घटाना उतना ही मुश्किल। लेकिन कुछ नियमित एक्सरसाइज तेजी से वजन घटाना का कार्य करती है। कार्डियो वर्कआउट उसमें से एक है। अगर आप  हेल्दी डाइट लेने के साथ कार्डियो एक्सरसाइज नियमित रूप से करते है तो  आपका वजन जल्द ही घट सकता है जिससे आप अपने पहले वाले लुक में  दिखाई दे सकते है।

कार्डियो वर्कआउट क्या होता है

बहुत से लोग कार्डियो वर्कआउट के बारे में तो जानते होगे लेकिन इसका अर्थ  क्या है यह उन्हें  नहीं मालूम होता है । कार्डियो शब्द ग्रीक भाषा से लिया  गया है, जिसका अर्थ होता है दिल। अर्थात कार्डियो एक्सरसाइज दिल से  जुडी हुई होती है। आपको बता दें कि एक नार्मल इंसान का दिल एक मिनट  में 60 से 80 बार धडकता है। लेकिन जब एक्सरसाइज करते है तो दिल की  धडकने की गति तेज हो जाती है जिसके कारण दिल एक मिनट में 100 से  130 बार धडकता है। 

यह भी पढे - weight loss tips in hindi वजन घटाना है तो ये टिप्‍स जरूर अपनाएं

जब दिल तेजी से धडकता है तो वह खून भी तेजी  से साफ करता है जिस कारण से शरीर स्वस्थ रहता है। इस प्रकार से आसान  भाषा में देखे तो हमें पता चलता है कि दिल और फेफडों की एक्सरसाइज  कार्डियो कहलाती है। कार्डियों एक्सरसाइज में प्रमुख रूप से साइकिलिंग  करना, रस्सी कूदना, सीढी उतरना और चढना, नाॅर्मल एक्सरसाइज करना  शामिल हो सकता है जिससे दिल तेजी से धडकता है और खून का प्रवास  सूचारू रूप से होता है। ये हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। तो  आईये जानते है कि कार्डियो करने क लिए वर्जिस एक्सरसाइज

जब कार्डियो एक्सरसाइज की बात आती है तो सवाल आता है कि आखिर  कौन सा कार्डियो वर्कआउट बाॅडी फैट बर्न करने के लिए सबसे अच्छा है।  कार्डियो वर्कआउट करते समय आपको ध्यान रखना होगा कि कार्डियो की इंटेंसिटी जितनी अधिक होगी, उसकी कैलोरी उतनी ही तेजी से बर्न होगी।  इस लिए वजन घटाने के लिए हमेशा ही हाई इंटेंसिटी कार्डियो वर्कआउट  करने जरूरी है।  


रनिंग सबसे बेहत

रनिंग कार्डियो एक्सरसाइज का सबसे अच्छा भाग है। हर रोज धीरे धीरे  दौडना फैट और कैलोरी बर्न करने का सबसे आसान तरीका होता है। इससे  आपका स्टेमिना भी बढता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हो तो  आपको धीरे धीरे लम्बी दूरी तक दौडने की जरूरत होती है। कुछ लोग आज  दौडने के लिए ट्रेडमिल का प्रयोग करते है, इसके लिए ध्यान देना आवश्यक है  कि आप एक निश्चित और समय सेट कर लें। उसके बाद सेट समय से पहले  ना रूकें। इससे आपके शरीर का बाॅडी फैट तेजी से घटेगा जिससे कुछ ही  समय बाद आप सुंदर और स्लीम नजर आने लगेगे।

सीढी चढना

इस एक पाॅपुलर कार्डियो है जो तेजी से कैलोरी बर्न करता है। इसके लिए  आपको अलग से समय निकालने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि जब भी आप  कहीं जाए तो केवल सीढियों का ही प्रयोग करें। सीढी चढते समय मांसपेशियों  का सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। इससे आपके पैर भी मजबूत होते है तथा  भविष्य में घुटनों के दर्द होने की बीमारी से बचाव भी होता है। 

 यह भी पढे - पॉजिटिव जीवन जीने के अचूक उपाय Surefire ways to live a positive life

आप कम  समय में अगर वजन घटाना चाहते है तो आप ज्यादा से ज्यादा सीढियों का  प्रयोग करें जितना ज्यादा सीढियों का प्रयोग होगा उतनी कैलोरी बर्न होगी। कोशिश कीजिए कि जल्दी जल्दी सीढियां चढे लेकिन इस बात का ध्यान रखें  कि कहीं ज्यादा जल्दी में आप सीढियों से गिर ना जाए।



रस्सी कूदना

अगर आप मनोरंजन में ही अपने शरीर का फैट कम करना चाहते है तो इसके  लिए रस्सी कूदना सबसे अच्छा कार्डियो एक्सरसाइज है। रस्सी कूदने से तेजी  से कैलोरी बर्न होती है। इसके साथ ही साथ आपके पैर के साथ कंधे भी  मजबूत होते हैं। कोशिश कीजिए कि आप एक मिनट में जितना संभव हो सके  उतनी तेज रस्सी कूंदे। बच्चों की एक्सरसाइज में भी आप इस कार्डियो  वर्कआउट को प्रयोग कर सकती है क्योंकि इससे बच्चों का मनोरंजन भी होगा  और एक्सरसाइज भी जो बच्चों को स्वस्थ रखने में मदद करेगी। इसे आप  कहीं भी कर सकती है।


साइक्लिंग

अगर आप मनोरंजन और सैर सपाटे के साथ कार्डियो एक्सरसाइज करना   चाहते है तो साइकिल चलाना उनमें से एक है। साइकिल चलाने से 1150  कैलोरी प्रति घंटा बर्न होती है। आप अपने आस पास या बाजार जाने के लिए साइक्लिंग का प्रयोग कर सकते है। इससे जहां आपकी एक्सरसाइज भी होगी  ओर पेट्रल की भी बचत होगी। साइक्लिंग से आपके पैर भी मजबूत होते है  और आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है। अगर आप का आफिस आस पास है  तो आप आफिस आने जाने के लिए साइक्लिंग का प्रयोग कर सकते है।


तैराकी करना

तैराकी पूरे शरीर के लिए सबसे बेहतर वर्कआउट के रूप में गिना जाता है।  आपने भी महसूस किया होगा कि जब आप तैराकी करते है तो थोडी ही देर  में आपका पूरा शरीर थक जाता है। तैराकी मनोरंजन के साथ ही साथ आपके  लिए और आपके पूरे शरीर के लिए सबसे बेहतर कार्डियो एक्सरसाइज के रूप  में गिना जाता है। तैरने से हाथ और पैर जहां मजबूत होते है वहीं रक्त का  संचार भी पूरे शरीर में सही रहता है जिससे आपका शरीर स्वस्थ और  बलशाली बनता है।


पहाड चढना

पहाड चढना वैसे तो आसान लगता है लेकिन जब पहाड चढते है तो कुछ ही समय में आपकी सांस फूल जाती है। पहाड चढना भी एक बेहतर कार्डियो वर्कआउट के रूप में जाना जाता है। जब आप पहाड चढते है तो आपका पूरा शरीर काम करता है जिससे आपके शरीर में खून का सही से संचार होता है।

यह भी पढे -  सर्दी में इससे होगी स्‍किन खूबसूरत winter skin care tips in hindi

अगर कहीं पहाड हरा भरा हो जहां चारों तरफ साफ हवा हो तो यह आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि पहाड चढते समय आपके अंदर स्वच्छ आक्सिजन जाती है जो आपके शरीर के लिए अमृत का काम करती है। यही कारण है कि पहाड पर लोगों की आयु ज्यादा होती है समतल जगह पर बसने वालों के मुकाबले। पहाडी लोगों का शरीर भी मजबूत होता है। इस लिए साल में कुछ समय अगर आप पहाडो पर बिताएंगे तो यह आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होगा और शारीरिक रूप के साथ आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होगी।

अगर आप हमारे साथ जुडना चाहते है तो इस ब्लाॅग को सब्सक्राइब कीजिए और पाइये जीवन से जुडे शानदार आर्टिकल जो आपके जीवन के बेहतर बनाने में मदद करेंगे। अगर आपकी कोई समस्या है तो हमें भेजिये।


सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

महिलाओं के लिए घरेलू बिजनेस आइडिया | ghar baithe online business for housewife

महिलाओं के लिए घरेलू बिजनेस आइडिया | Housewife Business Ideas in hindi

 

Housewife Business Ideas in hindi
third party image

अगर आप भी घर बैठे काम करना चाहती है। महिलाओं के लिए घरेलू बिजनेस आइडिया खोजती रहती है। अपने परिवार को आर्थिक सहायता देना चाहती है तो  यह ऑर्टिकल आपके लिए ही है। Housewife Business Ideas आज की इस भाग दौड भरे व महंगाई के जमाने में अगर परिवार में कोई एक कमाने वाला हो तो परिवार का गुजारा बडी मुश्किल से चलता है । लेकिन अगर कोई दो परिवार में कमाने वाले हो तो इस महंगाई में भी जीवन आसानी से व्‍यत्ति हो जाता है।

 यह भी पढे - सर्दी में इससे होगी स्‍किन खूबसूरत winter skin care tips in hindi

इसी कारण बहुत सी महिलाएं घर से बाहर जाकर जॉब करती है तथा घर भी संभालती है। जिससे घर का खर्च आराम से चल जाता है लेकिन आज भी बहुत सी घरेलू महिलाएं है। इनका कार्य केवल घर संभालना होता है। लेकिन इनके मन में भी ख्‍वाहिश होती है कि ये अपने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करें ।

कई बार इन्‍हें घर से बाहर जॉब नहीं मिल पाती तो कई बार बाहर के माहौल के साथ महिलाएं सामंजस्‍य नहीं बैठा पाती है। तो कुछ महिलाओं को परिवार वाले इजाजत नहीं देते जिसके कारण महिलाएं केवल एक घरेलू महिला की सीमाओं में बंध कर रह जाती है। लेकिन आज जमाना बदल गया है । महिलाओं के लिए घर बैठे राेजगार करने के बहुत से अवसर है।

अगर महिला पढी लिखी नहीं है तो वह भी घर बैठे  packing  का काम कर सकती है।  लेकिन अगर आपमें थोडी सी भी समझ और कार्य करने का मन है तो आप ये कार्य करके घर बैठे ही लाखों रुपए कमा सकती है । इसके लिए बस आपको चाहिए लगन और थोडी सी जानकारी। तो आईये हम बताते है कि आपको अगर आप घर बैठे काम करना चाहती है तो आप क्‍या कर सकती है।

 

फैशन डिज़ाइनर में असीमित संभावनाएं


आज के जीवन में फैशन डिजाइनिंग एक उभरता हुआ बाजार है। सभी लोग अक्‍सर नए नए और स्‍टाईलिश कपडे पहने की ख्‍वाहिश रखते है । और उनकी इस इच्‍छा को पूरा करता है एक फैशन डिजाइनर । जो महिलाएं फैशन की दुनिया में कुछ करना चाहती है वे इस दिशा में अपना भविष्‍य आजमा सकती है। बहुत सी कंपनियां घर बैठे ही आपको इस दिशा में कार्य करने की सुविधा देती है तो दूसरी और आप अपने घर से ही एक छोटा सा फैशन स्‍टोर खोल कर अपने परिवार को आर्थिक स्‍पोर्ट दे सकती है। 

वैसे तो कुछ ही समय बाद आप इससे ठीक ठाक पैसा कमा लेगी लेकिन अगर आपने कुछ अच्‍छा और अलग कर दिखाया तो हो सकता है कि आज अपने पति से ज्‍यादा पैसे कमाने लग जाए वो भी घर बैठे बैठे। यह महिलाओं के लिए घरेलू उद्योग के रूप में देखा जा सकता है। इसके लिए बाजार में बहुत से शॉट टर्म कोर्स कराए जा रहे है जिन्‍हें करने के बाद आप इस क्षेत्र में अपने कदम रख सकती है।


ट्यूशन क्लासेज बेहतर भविष्‍य की दिशा


अगर आप पढाई में रूची रखती है। पढना आपको अच्‍छा लगता है तो आपके लिए असीमित पैसा कमाने के रास्‍ते है। आज के समय में शिक्षा क्षेत्र में बहुत पैसा है। यहीं कारण है कि बडी बडी कम्‍पनियां इस दिशा में अपने हाथ अजमा रही है। आप अपने आस पास के बच्‍चों को ट्यूशन क्‍लास देकर भी अच्‍छा खास पैसा कमा सकती है।

 

यह भी पढे -  weight loss tips in hindi वजन घटाना है तो ये टिप्‍स जरूर अपनाएं
 

अगर आप अच्‍छा पढाती है और ज्ञान पाना आपको अच्‍छा लगता है तो आपके लिए किसी दूसरे बिजनेस से अच्‍छा यह बिजनेस रहेगा जिसमें पैसा भी बहुत है और आराम भी बहुत है। अगर आपकी इंग्लिश अच्‍छी है तो फिर तो आप के लिए सोने पर सुहागा है। आज हर माता पिता अपने बच्‍चों का ट्यूशन लगाते है ताकि बच्‍चा पेपरों में अच्‍छा कर सकें। जबकि लॉकडाउन ने तो शिक्षा के क्षेत्र में आपके लिए बाहरी दुनिया के दजवाजे भी खोल दिए है।

 

ऑनलाइन क्‍लास से आप अपने घर से ही बच्‍चों को पढाकर अच्‍छे पैसे कमा सकती है। आप किसी भी कंपनी से समझौता कर अपने घर से ही बच्‍चों को अपने रूचि के हिसाब से पढाना शुरू कर दे आपको घर बैठे ही इनकम होने लगेगी।

एफिलेटिड मॉर्केटिंग में असीमित पैसा


अगर आप इंटरनेट की दुनिया को जानते है और आपके पास एक कम्‍प्‍यूटर और नेट की सुविधा है तो फिर आपके लिए दुनिया के दरवाजे खुले है व्‍यापार करने के लिए आपको बस कदम रखने और धैर्य के साथ काम करने की आवश्‍यकता है। क्‍योंकि आज बहुत सी बडी बडी कंपनियां एफिलेटिड मॉर्केटिंग का मौका देती है। 

एफिलेटिड मॉर्केटिंग में व्‍यक्ति को किसी कंपनी का सामान बेचना होता है जिसका आपको कमिशन मिलता है। Womens home based gharelu udyog  इसके लिए किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना होता है। आपको बस किसी एक प्‍लेटफार्म पर लोगों को एकत्रित करना होता है और उनसे सामान बेचना होता है। जैसे अगर आपके फेसबुक पेज पर लाखों लोग जुडे है तो आप बस एक अपना एफिलेटिड लिंग वहां छोड दे उसके बाद जो लोग उस लिंक से जाकर सामान खरीदेंगे उसका कुछ कमिशन आपको मिल जाएगा। लेकिन इसके लिए आवश्‍यक है कि आपके साथ बहुत से लोग जुडे होने चाहिए वह चाहे किसी भी माध्‍यम से हो सकता है। फेसबुक, ब्‍लागिंग, यूटयूब आदि ।

    अमेज़न

    फ्लिपकार्ट

    स्नैपडील,

    शॉपक्लूज़, आदि.


जैसी साइट्स के सेलर रजिस्ट्रेशन पेज पर जाकर अपने बिज़नस डिटेल्स की जानकारी देनी होगी।



YouTube Videos


जी हां आज के समय में नेट यूजर्स का एक बहुत बडा वर्ग YouTube का प्रयोग करता है। आप भी अगर एक smart housewives है तो आप बहुत पैसा कमा सकती है। आपको बस अपने हुनर को लोगों के सामने रखना है। आप YouTube पर किसी एक टॉपिक पर वीडियो डाल कर लोगों को अपने साथ जोड सकती है।

paise kaise kamaye
third party image

 जब बहुत से लोग आपसे जुड जाए तो आप एफिलेटिड मॉर्केटिंग या फिर गूगन एडसेंस का प्रयोग कर बहुत सा पैसा कमा सकती है। mobile se paise kaise kamaye ऐसे टॉपिक अगर आप youtub पर डालोगे तो आपको पता चलेगा कि इसमें youtub का भी नाम आता है। इसके अलावा  अगर आप यूटयूब पर सर्च करेंगे तो आपको पता चलेगा कि लोगों ने लाखों रुपयों के पैके और नौकरी छोड कर यूटयूब को अपने करियर के तौर पर अपनाया है। 

youtub पर बहुत सी महिलाएं अपने खाने की रेसिपी, अपने एक्‍सपीरियंस या कुछ सिलाई कढाई आदि के टाॅपिक पर अपने वीडियों बनाकर youtub  पर डालती है और जब लोग उनसे जुडने लगते है तो विभिन्‍न तरीको से पैसे कमाती है। घरेलू महिलाओं के लिए यह एक अच्‍छा रास्‍ता है पैसे कमाने का।


ब्लॉगिंग सुरक्षित भविष्‍य


अगर आपको लेखन करने का शौक है तो आप थोडा सा पैसा लगाकर एक  ब्लॉग (वेबसाईट) बनाकर अपना हुनर निखार सकते है और कुछ समय बाद इससे पैसे भी कमा सकते है। आज बहुत सी महिलाएं ब्‍लॉगिंग से लाखों रुपए कमा रहीं है। आप किसी भी टॉपिक पर ब्‍लॉग लिख सकती है। ब्‍यूटी टिप्‍स या फिर रेसिपी, फैशन आदि किसी के बारे में लिख सकती है बल्कि अपने विचार भी लिख कर शेयर कर सकती है। लेकिन शर्त यह है कि लोगों को यह पसंद आनी चाहिए। ताकि लोग आपसे जुड सकें।  जैसे ही लोग आपसे जुडने लगेगे तो आप एड या फिर अन्‍य तरीको से बहुत सा पैसा कमा सकते है।




फ्रीलान्स राइटर: एक आजाद दुनिया


इंटरनेट की दुनिया को प्रयोग करने वाले जैसे जैसे बढ रहे है वैसे ही इस दिशा में पैसे कमाने के तमाम तरीके भी निकल रहे है। अगर आपको केवल लिखना पसंद है और आप अच्‍छा लिखती है तो आपके सामने  as a freelance writer के रूप में काम करने का  option खुला हुआ है। इसमें आपका क्‍लांइट आपको किसी टॉपिक पर आपको ऑर्टिकल लिखने को देगा जिसे।

 

ऑर्टिकल लिखने के बाद आप उसे तय पैसे हासिल कर सकती है। आज बहुत से लोग फ्रीलान्‍स राइटर के रूप में कार्य करते है और पैसे कमा रहें है। इसके लिए आपको घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है बस घर से ही आप ऑर्टिकल लिख कर भेज सकते है और पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा।

ब्यूटी पार्लर: खूबसूरती भी कमाई भी


आपने अपने आस पास ब्‍यूटी पॉर्लर देखे होगे जो घर से ही कार्य करते है। बस कुछ अच्‍छे क्‍लाइंट बना लिये जाते है और कार्य शुरू हो जाता है। समय के साथ साथ व्‍यापार बढता जाता है। हर हर महिला शहरों में तो खास कर ब्‍यूटी पॉर्लर का प्रयोग करती है। इस लिए इस बिजनेस में आपको क्‍लाइंट की कमी तो महसूस नहीं होगी और बाकी आपके कार्य करने के तरीके और आस पास के माहौल के अनुसार कार्य बढता जाएगा।

इसलिए यह एक अच्‍छा कार्य है जिसे आप कर सकती है। इसके लिए आप किसी बेहतर professional institute से training लेकर ही ये काम शुरू करें तो ज्‍यादा अच्‍छा होगा। इससे आपके कार्य में खूबसूरती आएगी जिससे लोग आपसे आसानी से जुडने लगेगे।

 

 

टिफ़िन सर्विस: दिल का रास्‍ता पेट से


खाना बनाने का हुनर हर महिला में होता है। जिसके कारण घर से टिफिन सर्विस का काम करके भी पॉर्ट टाईम काम किया जा सकता है। शहरों में बहुत से लोग अकेले रहते है। जिसके कारण उनके सामने खाने की समस्‍यां होती है। टाईम की कमी के कारण वे खाना बना नहीं सकते और बाहर का खाना खाने से अक्‍सर तबियत खराब हो जाती है।

 

यह भी पढे - Wedding Tips शादी की खरीदारी के समय ध्यान रखें जरूरी बातें

इस लिए कुछ लोग अक्‍सर ऐसी जगह की तलाश में रहते है जो दोनों टाईम उनके लिए घर का बना खाना भेज सकें । इस कारण टिफिन सर्विस के कार्य में काफी तेजी देखने को मिली है। गृहिणियां को घर से खाना बनाकर भेजने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती। जब तक आपके पास क्‍लाइंट कम है तब तक आप अपने परिवार का खाना बनाते हुए क्‍लाइंट का भी खाना साथ बना सकती है और जब क्‍लाइंट बढ जाए तो आप क्‍लाइंटों का खाना बनाने के साथ अपने परिवार का खाना बना सकती है।

 

टेलीमार्केटर: फोन से पैसा


आजकल टेलीमार्केटिंग का काम भी घर बैठे ही किया जा सकता है। कई कंपनियों के पास इतना पैसा नहीं होता है कि वे अपने प्राडक्‍ट से संबंधित फोन कॉल करने के लिए लडकियां रखें । इसकी जगह वे कमिशन बेस पर कार्य करवाती है जो घर बैठे ही किया जा सकता है। इसके लिए आपके पास एक अच्‍छी आवाज और बातचीत करने का हुनर होना चाहिए।

मार्केटिंग स्किल्स होनी चाहिए। यहाँ आपको लोगों को टेली कॉल करके और कंपनी के प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी देनी होगी ताकि लोग वो प्रोडक्ट खरीदें और कंपनी को फायदा हो। अगर आपकी performance अच्छी रही तो आपको कमीशन भी मिल सकती है।

ऐसा नहीं है कि आप केवल इन्‍हीं तरीको से पैसा कमा सकते है । इसके अलावा भी बहुत से कार्य है जिनमें आप घर बैठे पैसा कमा सकती है। घर बैठे बिजनेस करने के बहुत से तरीके है। घर बैठे  data entry जॉब भी कर सकती है आप इसके अलावा घर बैठे टाईपिंग जॉब जैसे कार्य भी कर के पैसा कमा सकते है।

 


 

अगर आपको यह ऑर्टिकल पसंद आया तो इस ब्‍लॉग को सब्‍सक्राइब कीजिए ताकि आपको आने वाले महत्‍वपूर्ण जानकारी भी मिल सकते । और इस ऑर्टिकल को शेयर भी कीजिए ताकि और महिलाएं भी इसका फायदा उठा सकें ।



गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

सर्दी में इससे होगी स्‍किन खूबसूरत winter skin care tips in hindi

सर्दियों में ऐसे करें स्किन की देखभाल winter skin care tips

winter skin care tips
third party image
 
 

सर्दियां वैसे तो सभी को अच्छी लगती है लेकिन सर्दियों में स्किन की प्रॉब्लम ज्यादा परेशान करती है। यही कारण है कि सर्दियों में स्किन का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। क्या आप जानना चाहते है कि सर्दियों में स्किन का कैसे ख्याल रखें (winter skin care)। तो आप सही जगह है। कुछ घरेलू टिप्स (winter skin care homemade tips) अपनाकर आप अपने को तरोताजा रख सकती है।

 यह भी पढे - सर्दियों में मेकअप में इन बातों का रखें ख्‍याल, ज्‍यादा खूबसूरत दिखेगी आप

हर मौसम में त्वचा की अलग अलग जरूरत और समस्यां होती है। सर्दी, बारिश, गर्मी में त्वचा का अलग अलग तरीकों से ख्याल रखा जाता है ताकि त्वचा में ग्लो बरकरार रहें। अगर आप हर मौसम में एक ही तरीके से अपनी त्वचा का ख्याल रखेगी तो हो सकता है कि आपकी त्वचा को फायदा होने की जगह नुकसान उठाना पड़े। इस लिए अब सर्दियां आने वाली है तो आपको अपनी त्वचा का अलग तरीके से ख्याल रखना होगा।

सर्दियों में स्किन का ऐसे रखें ख्याल winter skin care tips

  • सर्दियों में अक्सर स्किन रूखी और बेजान सी नजर आने लगती है। जिसके कारण चेहरे की चमक कहीं खो जाती  है। इस चमक को बरकरार रखने के लिए आप विटामिन ई युक्त मॉइस्चराइजर का प्रयोग कर सकती है। अगर आपको अपने चेहरे की ग्लो को बरकरार रखना है तो आपको दिन में कम से कम तीन या चार बार अपने चेहरे को साफ पानी से धोना चाहिए। और उसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। सर्दियों में पानी ठंडा लगता है तो आप मुंह धोने के लिए पानी को हल्का गर्म कर सकती है ताकि उसकी ठंड टूट जाए। 

 

यह भी पढे -  weight loss tips in hindi वजन घटाना है तो ये टिप्‍स जरूर अपनाएं


  •  सर्दियां आते ही सभी को गर्म पानी अच्छा लगता है।  उसी से स्नान करते है। जितना पानी गर्म होता है उतना ही मजा आता है लेकिन आपको ख्याल रखना होगा कि यह कुछ देर का मजा आपकी त्वचा के लिए काफी हानिकारक है। गर्म पानी त्वचा को रूखी बनाता है। यह चेहरे में मौजूद ऑयल को साफ कर लेता है जिससे आपकी त्वचा रूखी हो जाती है। यह ऑयल आपके चेहरे पर ग्लो बनाए रखने के लिए काफी आवश्यक है। 
  • dry skin
    सर्दी में त्‍वचा का रखें ख्‍याल, third party image


  •  नहाते वक्त हम अकसर साबून का प्रयोक करते है ताकि हमारे शरीर पर मौजूद मैल अच्छे से साफ हो जाए लेकिन आपको समझना होगा कि साबून का रोज रोज प्रयोग हमारी त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता है। सर्दियों में तो साबून का प्रयोग और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इस लिए साबून का प्रयोग सर्दियों में कम से कम करना चाहिए। इससे सर्दियों में त्वचा की चमक बरकरार रहेगी। कुछ महिलाएं सर्दियों में स्क्रब करती है लेकिन उन्हें ख्याल रखना होगा कि सर्दियों में अगर त्वचा रूखी होती है तो स्क्रब करना बिल्कुल बंद कर दें। यह स्क्रब आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है। स्क्रब से त्वचा पर मौजूद पोर्स सो खुल जाएंगे लेकिन आपकी त्वचा का रूखापन बरकरार रहेगा जो कि त्वचा के लिए नुकसानदेह है। स्क्रब का प्रयोग केवल ऑयली त्वचा के लिए किया जाता है ताकि ऑयल कम हो। 
 यह भी पढे -  पॉजिटिव जीवन जीने के अचूक उपाय Surefire ways to live a positive life
  •  सर्दियों में आप चेहरे को स्वस्थ और तरोताजा रखने के लिए घरेलू टिप्स के रूप में दही और चीनी का प्रयोग कर सकती है। इनके प्रयोग से आपकी त्वचार जानदार और कोमल बनी रहेगी। आप अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ पानी सो धोकर और सुखाकर उस पर दही और चीनी को मिस्स कर लगा सकती है। इसे थोड़े समय अपने चेहरे पर सूखने दे। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से इसे धो दें। आपको अपने चेहरे में अपने आप ही फर्क नजर आएगा।
  •  लोग सोचते है कि सनस्क्रीन का प्रयोग केवल गर्मियों में सूरज की किरणों से अपनी त्वचा को बचाने के लिए करते है। सर्दियों में इसका प्रयोग नहीं किया जाता है। सर्वे भी इस बात को सत्य साबित करते है कि सर्दियों में अक्सर सनस्क्रीन की खपत काफी कम हो जाती है। लेकिन आपको समझना होगा कि सर्दियों में भी सनस्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि सर्दियों में लोग अक्सर अपने शरीर पर धूप सेकते है। जिसके कारण कई बार सूरज की किरणों से स्किन टैनिंग हो जाती है जिससे त्वचा बेजान सी नजर आने लगती है। इससे बचने के लिए आपको सर्दियों में भी सनस्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए। हां यह हो सकता है कि आप गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में सनस्क्रीन का प्रयोग कम करें। लेकिन सर्दियों में सनस्क्रीन का प्रयोग ना करना आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है जिसका आपको पता ही नहीं चलता।
  •  पानी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। अगर आप कुछ दिन पानी ना पीए तो आपकी त्वचा में रूखापन आ जाएगा। आप खुद महसूस कर सकती है कोई नुकीली चीज अपने शरीर पर आराम से फेर कर देखिये आपके शरीर पर एक सफेद लकीर खिंच जाएगी यह आपके शरीर के रूखेपन के कारण होता है। इसके लिए आपको पानी खूब पीना चाहिए। सर्दी में अक्सर लोग पानी कम पीते है जिसका खामियाजा उसकी त्वचा को उठाना पड़ता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीएंगी तो आपकी स्किन डेड नहीं होगी और हमेशा ग्लो आपके चेहरे पर नजर आएगा।
  • स्किन टिप्‍स
    स्किन को कोमल और हेल्‍दी बनाएं third party image

     
  •  स्किन के लिए घरेलू टिप्स के रूप में आप स्किन को कोमल और हेल्दी बनाए रखने के लिए नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकती है। नारियल का तेल शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। अगर आप रोज अपने शरीर और चेहरे पर नहाने से एक घंटा पहले नारियल के तेल की मालिश करते है तो आपकी स्किन कभी रूखी नहीं होगी। स्किन की सभी समस्याओं की जड़ त्वचा का रूखापन होता है। अगर त्वचा में रूखापन नहीं होगा तो आपके चेहरे और शरीर पर हमेशा एक ग्लो नजर आएगा जो लोगों को आपकी और आकर्षित करने में मदद करेगा।
  • सर्दियों में आप ग्लिसरीन, नींबू और उसमें तीन सेचार बूंद गुलाबजल मिलाकर एक मिश्रण बना सकती है। इसे आपको रोज सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाना होगा। मिश्रण को चेहरे पर लगाए ही सो जाए। सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से नहाते वक्त मिश्रण को चेहरे से धो दें । आपको कुछ दिन बाद ही अपने चेहरे पर सकारात्मक बदलाव नजर आने लगेगा।
  •  सर्दियों में अकसर हाथ बहुत ही रूखें हो जाते है । किसी भी नुकीली चीज को हाथ पर रगडक़र आप देख सकती है कि आपके हाथ पर एक सफेद लकीर आ जाती है । यह रूखे हाथ बहुत ही खराब लगते है। स्कीन भी फटी फटी नजर आती है जो देखने में बहुत खराब लगती है और आपकी सुंदरता को कम करती है। इस समस्यां को दूर करने के लिए आप अपने हाथों की स्कीन पर नींबू और चीनी का घोल लगा सकती है। इसके अलावा शहद और नींबू को आपस में मिलाकर अपने हाथों पर लगाए इससे आपको जरूर फायदा होगा। मिश्रण को थोड़े समय के बाद आवश्य थो लें।
  •  अंडा में बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है । और शरीर को भी प्रोटीन की बहुत आवश्यकता होती है। इस लिए आप अंडे को खाने के अलावा अपनी स्कीन पर भी लगा सकती है। अंडे और शहद को आपस में मिलाकर एक फेस मास्क बनाकर आप त्वचा पर जहां भी लगाएगी। वहां आपकी स्किन कोमल और हेल्दी नजर आएगी। इसके अलावा यह मिश्रण शरीर के कालेपन को दूर करने का भी कार्य करता है।
  •  शरीर को स्वस्थ और हेल्दी बनाए रखने के लिए भोजन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। मौसम चाहे कोई भी हो आपके अपने भोजन को मौसम के हिसाब से संतुलित रखना होगा। क्योंकि भोजन से प्राप्त वस्तुओं से ही हमारे शरीर का निर्माण होता है और इतना तो आप भी जानती ही होगी कि जैसे वस्तु मिलेगी आधार उसी प्रकार से तैयार होगा। इस लिए हमेशा ज्यादा भोजन की जगह संतुलित भोजन करना  चाहिए। रोजाना मौसमी फल और सब्जियां खाएं। सर्दियों में गाजर, पालक, मेथी, सरसों, नींबू जैसी चीजों को अपने खाने में इस्तेमाल करें।

इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण मिलेगा और आपका शरीर आकर्षक बनेगा जिसे कोई भी देख कर हैरान रह सकता है। कभी कभी आप ऐसी महिला से जरूर मिले होंगे जिसने मेकअप नहीं किया होगा। लेकिन फिर भी उसके चेहरे और शरीर पर एक तेज का आभास होता है जिसके कारण हर कोई उसकी और आकर्षित होता है। वह इन सभी बातों का ख्याल रखता है जिससे उसका शरीर प्राकृतिक रूप से ग्लो करता है।

  •  स्कीन के बहुत से प्रकार होते है। किसी की स्किन रूखी होती है तो किसी की ऑयली। लेकिन जिन लोगों की स्किन रूखी होती है सर्दियों में उनके लिए परेशानी और बढ़ जाती है। रूखी स्कीन के लिए दूध बहुत फायदे मंद होता है। वैसे तो दूध हर स्कीन के लिए फायदेमंद होता है लेकिन रूखी त्वचा के लिए यह रामबाण का कार्य करता है यहीं कारण है कि आज बाजार में लगभग ज्यादातर उत्पादन में दूध के गुण होने का भरोसा जताया जाता है तो पूराने समय में भी रानी महारानी दूध के साथ स्नान करती थी। इस लिए आप किसी भी फेसपेक में दूध को मिलाकर अपनी स्कीन पर लगा सकती है। या फिर दूध को सीधे कॉटन से हल्के हाथों से चेहरे पर लगाकर मसाज कर सकती है। और कुछ समय बाद इसे धो लें। कुछ समय बाद आपको इसका फायदा जरूर मिलेगा।
  •  सर्दियों में अक्सर शरीर में रूखेपन होने की समस्यां आती है जिसके कारण शरीर से संबंधित अन्य परेशानी जन्म लेती है। इस लिए सर्दियों में हमेशा अपने स्कीन को गर्म चीजों से कवर कर रखें। स्कीन की नमी बरकरार रखने के लिए आप विभिन्न प्रकार के मॉइस्चराइज का प्रयोग कर सकती है ताकि स्कीन की नमी बरकरार रह सकें। 

 

 

  


अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए ताकि और लोगों को भी इसका फायदा मिल सकें। अगर आप हमसे जुडऩा चाहती है और इसी प्रकार की जानकारी पसंद करती है तो ब्लॉग को सब्सक्राइब कीजिए ताकि आपको हर जानकारी मिल सकें। हमारा उद्देश्य महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाना है। अगर आपकी कोई परेशानी है तो हमें लिखें womenspecial01@gmail.com पर

रविवार, 4 अक्टूबर 2020

सर्दियों में मेकअप में इन बातों का रखें ख्‍याल, ज्‍यादा खूबसूरत दिखेगी आप


 

सर्दियों में मेकअप में इन बातों का रखें ख्‍याल, ज्‍यादा खूबसूरत दिखेंगी आप  makeup-tips-in-winter

इस ऑर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में मेकअप Makeup In Winter कैसे करें। मेकअप का अपना महत्व होता है। मौसम के अनुसार मेकअप Winter Make Up Tips करने से मेकअप ज्यादा लंबे समय तक और त्वचा के अनुकूल रहता है जिससे चेहरे पर मेकअप से किसी प्रकार की परेशानी नहीं पैदा होती। तो चलिए जानते है सर्दियों में मेकअप टिप्‍स के बारे में । 

Make Up Tips
third party image
  

सर्दियों में अक्सर सर्द हवाएं चेहरे पर लगने से स्किन ड्राई हो जाती है। जिसके कारण स्किन सूखी और फटी हुई नजर आती है। इस लिए सर्दी में बहुत ध्यान से मेकअप करना चाहिए। अगर आप किसी पार्टी के लिए मेकअप कर रहीं है तो और भी ख्याल रखना पड़ता है जरा सी लापरवाही से कब मेकअप अपके लिए परेशानी खड़ी कर देगा आपको ही पता नहीं चलेगा। 

सर्दियों में आप मेकअप से कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकते है। हो सकता है कि जो मेकअप आपको गर्मियों में सही नहीं लगता वह सर्दियों में आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दें। लेकिन कई बार इसका उलट भी हो जाता है 

सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। जिसके कारण कई बार मेकअप चेहरे पर निखार लाने के बजाए आपकी लुक को खराब कर देता है। जिसके कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। इस लिए सर्दियों में मेकअप के लिए आप ये खास टिप्स अपना सकती हैं।

स्किन को सही से मॉइस्चराइज करें

सर्दियों में मेकअप करने से पहले यह आवश्यक है कि आप अपनी स्किन को सही से मॉइस्चराइज करें। सर्दियों में अक्सर स्किन की नमी खत्म हो जाती है जिससे चेहरा सूखा सूखा नजर आता है। जिसके कारण आपको सर्दी के मौसम में अपने चेहरे का विशेष ख्याल रखना होता है। सर्दियों में चेहरा साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमान ना करें तो बेहतर होगा। 

क्‍योंकि साबुन से चेहरे की नैचुरल सॉफ्टनेस खत्म हो जाती है। इस लिए सर्दियों में हमेशा चेहरे की सफाई के लिए माइल्ड फसेवॉश क्लींजिग मिल्क का ही इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा।

सर्द हवाओं से स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में आप कोल्ड क्रीम लगाने की आदत डाल सकती है। इससे आपको यह फायदा होगा कि आपकी स्किन स्मूथ रहेगी और चमकदार भी। सर्दियों में अक्सर होंठ फट जाते है इस लिए आप होंठों पर लिप बाम का प्रयोग कर सकती है। इससे होंठ फटेगे नहीं और त्वचा भी अच्छी रहेगी।

आपको ख्याल रखना होगा कि ठंड में मेकअप थोड़ा ब्राइट होता है। जिन कलर्स से हम गर्मी में परहेज करते हैं, उन रंगों को विंटर में यूज कर सकते हैं। इससे आप खूबसूरत लगेगी।

मेकअप टिप्स Make Up Tips

- आंखों के दो लुक इस समय खासे पसंद किए जा रहे हैं। कैट और स्मोकी आई। आप डबल आईलाइनर के ऑप्शन पर भी चुन सकती हैं। आप जो भी लुक कैरी करें, उसे मस्कारे से उभारें। इस समय आप ब्राइट कलर भी लगाएंगी तो अच्छा लगेगा। ब्लू, पर्पल और ऑरेंज जैसे कलर के ऑप्शन चुन सकती हैं।

- आई लाइनर Eye Look In Winter में ब्लैक कलर को अवाइड करें। इसमें चॉकलेट ब्राउन, फॉरेस्ट ग्रीन और नेवी ब्लू कलर के ऑप्शन पर जाएं। अगर आप इन कलर्स को यूज करने जा रही हैं तो, लिपस्टिक का कलर लाइट रखें। इससे ये कलर उभरकर आएंगे।

- ब्रॉन्जर का यूज करें, लेकिन बेहद कम। थोड़ा सा ही ब्रॉन्जर त्वचा पर लगाने से चेहरा खिला सा लगता है।

- नेलपॉलिस में जो कलर आप समर में नहीं लगा पाई हैं, वह इस सीजन में लगाएं। डार्क रेड, बरगंडी, पर्पल और नेवी ब्लू जैसे कलर इस मौसम में शानदार लुक देते हैं। हां, इनको लगाने से पहले नेल्स को कोई शेप दे देंगी, तो अच्छा रहेगा। वैसे, आपको बता दें कि इस समय फ्रेंच शेप नाखून खासे ट्रेंड में हैं।

- ज्यादा बेस मेकअप का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इससे सुन्दर दिखने की बजाय कुछ और ही असर पड़ेगा। कितनी भी ठंड हो, फाउंडेशन और मॉश्चराइजर का प्रयोग करें, जिसमें एपीएफ की मात्रा अधिक हो।


- ठण्ड में भी परफ्यूम लगाना ना भूलें।

- मैरिज सेरेमनी में बोल्ड और ब्राइट कलर्स के ऑप्शन पर जाएं। ये आपको लंबे समय तक फ्रेश लुक देंगे।

- मैट फिनिश के लिए मॉइश्चराइजर फाउंडेशन का यूज करें। यह स्किन को स्मूथ लुक भी देगा।

- शिमर और ग्लिटर की जगह हाईलाइटर का यूज करें। इससे स्किन शिमरी नहीं, ब्लकि ग्लो करेगी।

- गोल्ड आई मेकअप ही चुनें। आपका लहंगा फुशिया, रेड, ग्रीन किसी भी कलर का होगा, उसके साथ गोल्ड आई मेकअप ग्लैमरस लुक देगा। यही नहीं, किसी भी तरह की हैवी साड़ी के साथ भी आप गोल्ड आई मेकअप ही करें।

अगर फंक्शन दिन में है, तो मेकअप मिनिमम रखें। कोशिश करें कि लुक नेचरल लगे। अगर फंक्शन नाइट का है तो, मेकअप को कलरफुल रखने के साथ हैवी भी रखें। अगर शादी का समय सुबह है, तो आई मेकअप में पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल करें।

अगर आपको यह ऑर्टिकल पसंद आया तो इसे ज्‍यादा से ज्‍यादा शेयर कीजिए ताकि अन्‍य महिलाएं भी इसका फायदा उठा सकें। अगर आपको महिलाओं से संबंधित जानकारी जानना चाहती है तो जुडिये हमारे ब्‍लॉग के साथ और बनिये एक जागरूक महिला जो हमेशा अपने प्रति सचेत रहती है।




शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

रिलेशनशिप की जरूरी बातें, कभी खराब नहीं होगे रिश्‍ते


रिलेशनशिप की जरूरी बातें, कभी खराब नहीं होगे रिश्‍ते what-are-the most-important-things-in-a-relationship

relationship

 Important Things In Relationship: मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। जिसके कारण मनुष्य के समाज में एक दूसरे से बहुत से रिश्‍ते होते है। भाई,बहन, पापा, मम्मी, मामा, मामी, चाचा, चाची, पति, पत्नी। लेकिन आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में रिश्तों में कडवाहड सी आ गई है। एक दूसरे से तो सभी सही तरीके से और हंस कर बात करते है, गले मिलते है लेकिन जैसे ही मौका मिलता है उसी समय दूसरे की बुराई शुरू कर देते है। इसलिए जरूरत है अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की।

लेकिन जब हम सोचते है रिश्तों को मजबूत बनाने की तो रिश्तों में कहीं कोई दरार नजर नहीं आती। लेकिन अगर दरार नहीं है तो सवाल उठता है कि हमें रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए क्यों सोचना पड़ता है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी जरूर है लेकिन सभी का अपना व्यवहार है, सभी के अपने अनुभव है, सभी का अपना जीवन है।

 यह भी पढे - प्‍यार में पडने के बाद लड़कियों में आते है ये बदलाव

जिसके कारण कई बार रिश्तों में कुछ खटास सी आ जाती है। रिश्तों को कोई खराब नहीं करना चाहता लेकिन ना जाने क्यों ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है कि दोनों तरफ से रिश्तों को संभालना मुश्किल हो जाता है। लेकिन जब कोई समझौता करवाने के लिए दोनों की बातें सुनता है तो कुछ गंभीर बात नहीं निकल कर आती।

ऐसी स्थिति सबसे ज्यादा पति पत्नी में पैदा होती है या फिर ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के बीच। लेकिन अगर आप सच में अपने रिश्तों को बचाए रखना चाहते है तो आपको कुछ छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना होगा जिससे आप एक स्वस्थ रिश्तें को बनाए रख सकें।

रिश्ते को बनाए रखने के लिए आवश्यक बातें Things needed to maintain the relationship


एक दूसरे पर विश्वास कीजिए Trust each other

मंगलवार, 29 सितंबर 2020

पॉजिटिव जीवन जीने के अचूक उपाय Surefire ways to live a positive life

पॉजिटिव जीवन जीने के अचूक उपाय Surefire ways to live a positive life 

positive life
third party image

क्या आपने कभी जीवन में किसी सफल व्यक्ति या महिला को देखा है जो पॉजिटिव सकारात्मक विचार ना रखता हो। इसका उत्तर सौ प्रतिशत नहीं में होगा। तो आप समझ गए होंगे कि हमारे जीवन में सकारात्मक विचारों का क्या योगदान है। जीवन में सफल होने के लिए पॉजिटिव विचारों positive thinking का होना बहुत ही जरूरी है। आप भी सोचते होंगे कि बड़ी सोच कैसे करें badi soch  kaise kare लेकिन हर वक्त जीवन की परेशानियां आपको कमजोर कर देती है जिसके कारण आप हमेशा सोचते रहते है कि खुश कैसे हो। आप जीवन में खुश रहने का फॉर्मूला khush rahne ka formula खोजते रहते हो और खुशी आपके आसपास ही होती है। 

 इस ऑर्टिकल में आप पढेंगे कि जीवन में पॉजिटिव किस प्रकार से रहे ताकि जीवन की हर परेशानी को आप दूर कर सकें और तनाव मन की शांति tanav man ki shanti किस प्रकार से पाए ।  


क्या होती है positive lifestyle…???

सोमवार, 28 सितंबर 2020

weight loss tips in hindi वजन घटाना है तो ये टिप्‍स जरूर अपनाएं

weight loss tips वजन घटाना है तो ये टिप्‍स जरूर अपनाएं

weight loss tips in hindi वजन कैसे घटाएं ? तेजी से वजन कम करने के लिए क्या करें ? कैसे तेजी से वजन घटाएं ? क्या आपके मन में भी ऐसे ही विचार घूमते रहते है। आज हम ऐसे ही सवालों का आपको देेंगे जवाब ताकि आप अपने जीवन में एक सुंदर सी काया की मालकिन हो। 

vajan kam karne
third party image

 

वजन कम weight loss करने के लिए कई बार लोग घरेलू उपाय तलाशते है। कुछ लोगों को तो वजन कम करने की इतनी जल्दी होती है कि वे लोग अलग अलग जगहों पर कैसे एक सप्ताह में वजन कम करें। या फिर कैसे एक सप्ताह में 20 किलो वजन कम करने के लिए क्या करें या फिर कैसे 7 दिनों में 10 किलो वजन कम करें ऐसे परिणाम खोजते है।

इन सवालों को हजारों उत्तर उनको मिल भी जाते है लेकिन कभी कभी इन परिणामों को अपनाने से जीवन मुसीबत में पड़ जाता है। वजन कम करने के लिए हमेशा एक सेहतमंद तरीका ही अपनाना चाहिए । मोटापा कम करने के लिए आयुर्वेदिन उपाय भी अपनाए जा सकते है लेकिन आपको समझना होगा कि कोई भी चीज एक दिन या एक रात में नहीं हो सकती।

एक हफ्ते में मोटापा कम करें या तो संभव ही नहीं हो सकता। अगर आपने किसी प्रकार से ऐसा कर लिया तो यह आपके शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है जिसके कारण आपकी जान भी जा सकती है। तो चलिए हम बताते है आपको वजन कम करने के उपाय जिससे आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा और आपका वजन भी कम हो जाएगा।


व्यायाम करें

जी हां वजन बढ़ाना तो बहुत आसान कार्य है लेकिन वजन घटाना बहुत ही मुश्किल होता है। मुश्किल वजन घटाने में नहीं बल्कि वजन घटाने के लिए लगातार प्रयास करने में आती है क्योंकि कुछ ही दिन बाद लोग अपने मोटापे से समझौता कर लेते है और वजन घटाना भूल जाते है। वजन घटाने के लिए आपको लगातार व्यायाम करना होगा। इसके लिए आपको रनिंग और विभिन्न एक्सरसाइज करनी होगी जिससे आपको पसीना आए।

व्यायाम करने से आपका वजन भी कम होगा और शारीरिक रूप से आप स्वस्थ भी रहेंगे जिससे आप पूरा दिन किसी भी काम को करने में कोई परेशानी नहीं होगी। वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने के दौरान आप दौड़, पूश अप, जंप आदि कर सकते है जिससे पूरे शरीर पर असर पड़े यह नहीं कि आप एक जगह बैठ कर एक ही व्यायाम करते रहें।

संभावित लक्ष्य बनाए

मोटापा कम करने के लिए लिए आपको एक निर्धारित और संभावित लक्ष्य बनाना होगा जिसे बिना किसी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाए हासिल किया जा सकें। यह नहीं कि सात दिन में २० किलो वजन कम करें। इससे आपके स्वास्थ्य पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको समझना होगा कि वजन घटाना एक प्रक्रिया है जिसमें समय लगता है। वजन घटाने के लिए आपको मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार होना पड़ता है । 

इस लिए एक लक्ष्य निर्धारित कीजिए कि इतने समय में इतना वजन घटाना है और इसके लिए आपको अपनी डाइट और एक्सरसाइज प्लान को ऐसे तैयार करना चाहिए जो आपकी दिनचर्या और आपके शरीर के अनुकूल हो। आपको ऐसे कोशिश करनी चाहिए कि आपका वजन भी घटे और आपके शरीर को कमजोरी भी महसूस ना हो ताकि आप अपने कार्यों को सही से कर सकें। वजन घटाते समय आपको हमेशा अपने शरीर में हो रहे बदलाव के प्रति सचेत रहें।

पानी खूब पिएं

पानी हमारे शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। अगर आप खूब पानी पीते है तो इससे आपके शरीर का मोटापा कम करने में मदद मिलती है क्योंकि जब आप व्यायाम करते है तो पानी आपकी शारीर से पसीने के द्वारा बाहर निकलता है जिससे आपके आपके शरीर की चर्बी भी पानी के द्वारा कुछ बाहर निकल जाती है। अगर आप गर्म पानी पीती है तो यह और भी फायदे मंद है। गर्म पानी आपकी शरीर की चर्बी को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।



संतुलित आहार लें

वजन कम करने के लिए आपको संतुलित आहार लेना चाहिए। अगर आप बाहर का खाना ज्यादा खा रहें है तो एक्सरसाइज करने के बाद भी हो सकता है आपका वजन कम ना हो। क्योंकि बाहर के खाने में या कहें फास्ट फूड में ऐसे तत्व होते है जो चर्बी बनाने में मदद करते है। आपको समझना होगा कि खाली पेट भरना ही शरीर के लिए पर्याप्त नहीं होता है।

बल्कि उसे प्रोटीन और वीटामिन भी चाहिए ताकि शरीर सही से कार्य कर सकें और नए शेल्स का निर्माण हो सकें। इस लिए जहां तक हो सकते बाहर के खाने से बचें। बाहर का खाना शरीर में फैट जमा करता है। क्योंकि उसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है जिसे खर्च करने के लिए आप पूरा दिन इतना कार्य या व्यायाम नहीं करते जो चाहिए। इस कारण बजा हुआ वसा या कार्बोहाइड्रेट शरीर में चर्बी का निर्माण करता है।


उचित नींद और तनाव मुक्त जीवन

जी हां आपको लगा होगा कि कहां यह वजन कम करने की बात कर रहें है और कहां नींद और तनाव मुक्त जीवन ले आए लेकिन आपको समझना होगा कि हमारा शरीर किस प्रकार से कार्य करता है। शरीर की सारी शक्ति हमारे मस्तिष्क में छुपी है। 

जब शरीर को उचित नींद नहीं मिलती और जीवन में तनाव रहता है तो मस्तिष्क सही से कार्य नहीं कर पाता जिसके कारण शरीर को निर्देश देने में कुछ कमियां रह जाती है जिसका खामियाजा हमें वजन बढऩे के रूप में मिलता है। इस लिए जब मोटापा कम करना हो तो सबसे पहले अपने मस्तिष्क को निर्देश दें। यह निर्देश मस्तिष्क दूसरे अंगों को प्रदान करता है जिससे दूसरे अंग भी मोटापा कम करने में आपकी मदद करते है। 

यह उसी प्रकार से है जिस प्रकार से आप सोचते है कि आप बीमार है तो कुछ समय बाद आप बीमार महसूस करने लगते है जबकि कई बार थोड़ी बहुत परेशानी होने पर आप कहते है कोई नहीं ऐसा होता रहता है तो आप उचित तरीके से अपने कार्य कर सकते है और कुछ समय बाद आपकी शारीरिक परेशानी अपने आप दूर हो जाती है।


खुद को मोटिवेट रखें

वजन कम करना कोई एक दिन की प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह महीनों का कार्य है। इस लिए अपने आपको हमेशा प्रेरित करते रहें। यह नहीं कि दो दिन आपने वजन कम करने के प्रयास किया और उसे बाद अपना वजन तौल कर देखने लगे कि आखिर वजन कितना कम हुआ। आपको लंबे समय तक वजन कम करने के लिए प्रयास करना होता है। 

उसी के बाद परिणाम मिलता है इस लिए हमेशा अपने को पे्ररित करते रहें । वजन कम करने के संबंध में दूसरों की कहानियां पढ़े या यूट्ब पर वीडियों देख कर हमेशा वजन घटाने के लिए सकारात्मक दिशा में प्रयास करते रहें। कुछ समय बाद आपको अच्छे परिणाम देखने को जरूर मिलेगे।


शरीर की जरूरतों को समझे

जी हां आपका शरीर उसी प्रकार से कार्य करता है जिस प्रकार से आप करते है। आपको कई बार पता नहीं होता लेकिन शरीर आपकी दिनचर्या से समझ जाता है कि उसे क्या करना है। जैसे अगर आप थोड़े थोड़े समय बाद कुछ खाते रहेगे तो मस्तिष्क शरीर को निर्देश भेजता है कि थोड़े थोड़े समय बाद खाना मिलता रहता है इस लिए भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है 

लेकिन जब आप लंबे लंबे अंतराल के बाद खाना खाते है तो शरीर को निर्देश जाता है कि खाना लंबे अंतराल के बाद आ रहा है तो अपने लिए भण्डारण कर लेना चाहिए जिसके कारण शरीर भोजन का भण्डारण करने लगता है और यह भण्डारण होता है चर्बी के रूप में इस लिए कोशिश कीजिए कि थोड़े थोड़े समय बाद कुछ ना कुछ खाते रहें और हमेशा संतुलित खाना खाएं ।


अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो हमें लिखिए और इसको शेयर कीजिए क्या पता किसको इस जानकारी का लाभ मिल जाए और लगातार इस प्रकार की जानकारी पाने के लिए अपना ईमेल सब्सक्राइब कीजिए और घंटी का बटन दबाकर आने वाली खबरों को प्राप्त कीजिए ।

गुरुवार, 24 सितंबर 2020

Women Fitness महिलाओं के लिए खास एक्सरसाइज जो बढ़ाएगी उम्र

Women Fitness महिलाओं के लिए खास एक्सरसाइज जो बढ़ाएगी उम्र ( Special exercise for women which will increase age)

Women Fitness
third party image
 

Women Fitness महिलाएं अपने जीवन में सबसे ज्यादा समझौता करती है। लेकिन सेहत के साथ समझौता उनको सबसे ज्यादा भारी पड़ता है। एक्सरसाइज (exercise)   ना करने के कारण महिलाओं की उम्र कुछ साल घट जाती है बल्कि बहुत सी बीमारियां उन्हें घेर लेती है जिनके कारण महिलाओं का जीवन नक्र बन जाता है।

यह भी पढे - Wedding Tips शादी की खरीदारी के समय ध्यान रखें जरूरी बातें

कुछ महिलाएं जागरूक होती है लेकिन वे केवल इंटरनेट पर अपने घर के पास जिम खोजती रहती है। ( women gym near me) लेकिन सभी के घर के पास जिम हो ladies gym near me) यह जरूरी नहीं है। आप घर पर कसरत भी करने के पश्चात अपने आप को फिट रख सकती है। घर पर भी बेस्ट एक्सरसाइज हो सकती है जो आपके शरीर को चुस्त ओर तरोताजा बना देगी।

तो चलिए हम बताते है कि आप घर पर एक्सरसाइज कैसे करेंं और क्या एक्सरसाइज करें ताकि आप तंदरूस्त रहें। लेकिन एक्सरसाइज करने के नियम भी होती है आपको सप्ताह में कम से कम चार दिन एक्सरसाइज करनी होगी नहीं तो आपको एक्सरसाइज का फायदा नहीं मिल पाएगा।

साइकिलिंग करना ( cycling)

रोज घर पर ही काम करने से शरीर पर धीरे धीरे फैट बढ जाता है जिसके कारण आपका शरीर ना केवल बेढग़ा लगने लगता है बल्कि से आपको कुछ बीमारियां भी घेर लेती है इस लिए लिए फैट कम करने के लिए साइकिलिंग सबसे अच्छा ऑप्शन है। 

यह भी पढे -  fit body महिलाओं के लिए फिट रहने के नियम

रोजाना आधे घंंटे अगर आप साइकिलिंग करती है तो आपका शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेगा। साइकलिंग करने से आपके पैरों की और जोड़ों की एक्ससाइज होती है। आपको तो पता ही है सबसे ज्यादा लोग आज जोड़ों की समस्यां से परेशान रहते है। साइकलिंग से आपकी यह समस्यां काफी हद तक कम हो सकती है।



रनिंग और जॉगिंग (Running and jogging)

रनिंग और जॉगिंग एक ऐसा व्यायाम है जो आपके पूरे शरीर को स्वस्थ रखता है। इससे आपका ह्दय भी तंदरुस्त रहता है। रनिंग करने से वजन घटता है और यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन के साथ बॉडी में मौजूद ग्लूकोज को मिलाकर आपके शरीर में एनर्जी का उत्पादन करता है। जॉगिंग के समय आप को थकान तो होगी लेकिन आपके पूरे दिन आपके शरीर में एनर्जी रहेगी जिससे आप अपने सभी कार्य मन लगाकर कर सकती है।

पेट के लिए सिट अप्स (Sit ups for stomach)

महिलाओं में पेट के आसपास चर्बी चढऩा आम बात होती है। इसके अलावा पेट आदि से संबंधित समस्यां भी महिलाओं को काफी परेशान करती है। अगर आप थोड़ी देर सिट अप्स करती है तो इससे आपकी पेट की समस्यां और पेट की चर्बी दूर होगी और आप तो जानती ही है कि हमारे शरीर में नब्बे प्रतिशत बीमारी पेट से ही शुरू होती है।

यह भी पढे -  रिश्तों में गलत फहमी कैसे दूर करें

सिट अप्स करने के लिए अपने घुटनों को मोडक़र अपने पैरों को जमीन पर रखें । फिर अपने हाथों को सिर के दोनों ओर, फिर सिर, कंधे और अपने धड़ को ऊपर उठाएं । इससे बार बार करिये इससे आपके पेट पर दबाव पड़ेगा और आपके पेट की एक्सरसाइज होगी जो आपके पेट को स्वस्थ रखेगी।

एरोबिक्स आपके शरीर के लिए रामबाण (Aerobics panacea for your body)

एरोबिक्स से आप अपना स्टैमिना बढ़ा सकती है जिससे आप किसी भी कार्य को बिना थके करने में सफल होगी। दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी ऐरोबिक्स एक महत्वपूर्ण और बेहतरीन एक्सरसाइज है। रोजाना लगभग तीस मिनट एरोबिक्स करके आप कई बीमारियों से छुटकारा प्राप्त कर सकती है।

सीढिय़ों का इस्तेमाल (Use of stairs)

आप शहरों में लगभग लोग मंजिलों पर रहते है और आफिस में लिफ्ट का प्रयोग करते है लेकिन अगर आप हर जगह आने जाने के लिए सीढिय़ों का प्रयोग करे तो यह आपके पूरे शरीर के लिए काफी फायदे मंद होता है। सीढिय़ों का प्रयोग करने पर आपके पूरे शरीर की एक्ससाइज होती है जो आपके शरीर को ताकत प्रदान करती है। यह आपके बॉडी के निचले हिस्से को स्ट्रेंथ और पॉवर देने में मदद करता है। साथ ही इससे हड्डियां भी मजबूत होती है।


योग को महत्व (The importance of yoga)

योग एक काफी उबाउ कार्य है लेकिन जब आप लगातार योग करते हो तो इसमें जितना आनंद आपको किसी और में नहीं आता । जिस प्रकार से आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज करती है उसी प्रकार से आपके मस्तिष्क को भी स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है और यह व्यायाम होता है योग । योग काफी प्राचीन पद्धति है। योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। 

यह भी पढे -  बालों को झड़ने से रोकने के तरीके

योग से मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ती है जिससे आप किसी भी कार्य को पूर्ण सामथ्र्य के साथ करने में सफल होती हो और जो कार्य आप पूर्ण सामथ्र्य से करते हो उसमें असफल होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता तो कह सकते है कि योग सफलता की कुंजी है।

एनर्जी बनाए रखता है स्क्वाट्स (Squats maintains energy)

एक्वाट्स बॉडी में मसल्स निर्माण करने का कार्य करता है। इसके साथ ही साथ यह आपकी बॉडी में एक्सट्रा फैट को जलाने का भी कार्य करता है। अगर आप रोज यह एक्सरसाइज करती है तो महिलाओं में एनर्जी बनाए रखने में यह महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। 

स्क्वाट्स कई प्रकार के होते है जैसे चेयर स्क्वाट, पाइल स्क्वाट, एयर स्क्वाट आदि जिन्हें आप आसानी से कर सकती है। अगर आप रोज इन एक्सरसाइज को करेगी तो आप कुछ ही दिनों में अपने अंदर एक बदलाव महसूस करेगी जिससे आपको कोई भी कार्य आसानी से करने के तैयार रहेगी। 

आपको समझना होगा कि जिस प्रकार से हम नई गाड़ी में आराम से कहीं भी चले जाते है लेकिन पूरानी गाड़ी में बहुत समय लगता है और कई बार वह रास्ते में खराब हो जाती है जिससे हम अपनी मंजिल पर नहीं पहुंच पाते उसी प्रकार से स्वस्थ शरीर से हम अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते है लेकिन अगर हम बीमार शरीर के साथ जीवन जीते है तो यह नर्क के समान है जहां हमारा सारा ध्यान बीमारी और उस से होने वाली परेशानी पर ही लगा रहेगा और हम अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे । एक महिला होने के नाते तो आपकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है । जिसे निभाने के लिए आपको स्वस्थ रहना अत्यंत जरूरी है। 



 

 
अगर आपको यह ऑर्टिकल पसंद आया तो इसे शेयर कीजिए और अपनी कोई समस्यां होने पर हमें लिखें। womenspecial01@gmail.com