शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2020

रिलेशनशिप की जरूरी बातें, कभी खराब नहीं होगे रिश्‍ते


रिलेशनशिप की जरूरी बातें, कभी खराब नहीं होगे रिश्‍ते what-are-the most-important-things-in-a-relationship

relationship

 Important Things In Relationship: मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। जिसके कारण मनुष्य के समाज में एक दूसरे से बहुत से रिश्‍ते होते है। भाई,बहन, पापा, मम्मी, मामा, मामी, चाचा, चाची, पति, पत्नी। लेकिन आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में रिश्तों में कडवाहड सी आ गई है। एक दूसरे से तो सभी सही तरीके से और हंस कर बात करते है, गले मिलते है लेकिन जैसे ही मौका मिलता है उसी समय दूसरे की बुराई शुरू कर देते है। इसलिए जरूरत है अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की।

लेकिन जब हम सोचते है रिश्तों को मजबूत बनाने की तो रिश्तों में कहीं कोई दरार नजर नहीं आती। लेकिन अगर दरार नहीं है तो सवाल उठता है कि हमें रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए क्यों सोचना पड़ता है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी जरूर है लेकिन सभी का अपना व्यवहार है, सभी के अपने अनुभव है, सभी का अपना जीवन है।

 यह भी पढे - प्‍यार में पडने के बाद लड़कियों में आते है ये बदलाव

जिसके कारण कई बार रिश्तों में कुछ खटास सी आ जाती है। रिश्तों को कोई खराब नहीं करना चाहता लेकिन ना जाने क्यों ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है कि दोनों तरफ से रिश्तों को संभालना मुश्किल हो जाता है। लेकिन जब कोई समझौता करवाने के लिए दोनों की बातें सुनता है तो कुछ गंभीर बात नहीं निकल कर आती।

ऐसी स्थिति सबसे ज्यादा पति पत्नी में पैदा होती है या फिर ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के बीच। लेकिन अगर आप सच में अपने रिश्तों को बचाए रखना चाहते है तो आपको कुछ छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना होगा जिससे आप एक स्वस्थ रिश्तें को बनाए रख सकें।

रिश्ते को बनाए रखने के लिए आवश्यक बातें Things needed to maintain the relationship


एक दूसरे पर विश्वास कीजिए Trust each other

जी हां, किसी भी रिश्ते का सबसे बड़ा आधार होता है विश्वास। लेकिन जब यह विश्वास टूटता है तो फिर कभी जुड़ नहीं पाता जिसका खामियाजा या तो रिश्तों में खटास से उठाना पड़ता है या फिर रिश्तों के टूटने से। आप को हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने साथी का विश्वास कभी ना तोड़े। कोई भी कार्य करते समय अपने साथी का विश्वास जीत लीजिए और हमेशा कोई भी कार्य करते समय यह बात ध्यान रखिये की आपका साथी इस संबंध में क्या सोचेगा।


रिश्तों में ईमानदार रहें Be honest in relationships

 ज्यादातर रिश्ते ईमानदारी की कमी के कारण टूटते है। कोई भी कार्य करते समय ख्याल रखें कि आपका दूसरा साथी इस संबंध में क्या सोचेगा। और उसे क्या महसूस होगा। रिश्तों में ईमानदारी बहुत आवश्यक है। हर जरूरी बात एक दूसरे से शेयर कीजिए जिसका असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है।

आदर करना सीखें Learn to respect

आज के जीवन में हर किसी को सबसे ज्यादा आत्मसम्मान प्यारा होता है। कई बार रिश्तों में खटास ही आत्मसम्मान की कमी के कारण आती है या फिर आत्मसम्मान को ढेस पहुंचने पर। अमीर का आत्मसम्मान और पुरूष का आत्मसम्मान बहुत ज्यादा होता है लेकिन गरीब और महिला के पास आत्मसम्मान के अलावा कुछ और नहीं होता। 

यह भी पढे - रिश्तों में गलत फहमी कैसे दूर करें

आपकी कोई गलत आदत को बर्दाश्त कर सकता है अगर वह आपसे प्यार करता है लेकिन आत्मसम्मान पर बार बार चोट करने पर वह पलट कर जवाब जरूर देगा। जो कि रिश्तों में खटास का कारण बनता है। अगर आप खबरों की दुनियां से थोड़ा भी वास्ता रखते है तो आपको पता चलेगा कई बार केवल इस लिए मर्डर हो गया क्योंकि एक ने दूसरे के आत्मसम्मान पर चोट पहुंचाई थी उसी का बदला लेने के लिए खून तक हो गया। इस लिए हमेशा अपने साथी के सम्मान को समझे और उसे अहंम को कभी भी चोट ना पहुंचाए।


हमेशा बातचीत करें Always chat

 रिश्तों के लिए सबसे जरूरी वस्तु है विचारों का आदान प्रदान। अगर आप किसी से रिश्ता रखना चाहते हो तो आपको हमेशा ही समय समय पर अपने साथी से बात करनी चाहिए और समय मिलते ही मुलाकात भी करनी चाहिए। आप चाहे कितने भी व्यस्त हो लेकिन अपने साथी से हमेशा संपर्क बनाए रखें और समय निकाल कर उससे मुलाकात करते रहें।

आपको रिश्तों को मजबूत और जीवित बनाए रखने के लिए यह सबसे आवश्यक है। कभी कभी आपने गौर किया होगा कि कोई लड़का लड़की एक दूसरे को बहुत प्यार करते है लेकिन कुछ कारणों से दोनों एक दूसरे से अलग अलग  शहरों में रहने लगते है।

समय की व्यस्ता के कारण वे आपस में कम बातचीत करते है और मुलाकात हुए तो महीनों लग जाते है जिसके बाद कुछ समय बाद पता चलता है कि वे दोनों अलग हो गए जबकि दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे। इसका कारण आपस में संपर्क की कमी है। तो हमेशा बातचीत करते रहें। 




chat

साथी के साथ खुश रहें Be happy with partner

जी हां , कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हो लेकिन आप खुश नहीं रहते। ऐसे होने पर आप चाहे जितनी भी कोशिश कर ले लेकिन आप रिश्तों को संभाल नहीं पाते। इसलिए हमेशा अपने रिश्तों को बनाए रखने के लिए फालतू के रिश्तों को ना ढोए। जिस रिश्ते तो आपको खुशी मिलती हो उसी रिश्ते को बनाए रखें और उसे हमेशा मजबूत करने का प्रयास करें ।



रिश्तों को अहमियत देना सीखिये Learn to value relationships

रिश्ते बहुत नाजुक होते है लेकिन इनकी मजबूती के आगे कोई भी समस्यां नहीं टिक सकती। कई बार रिश्तों में ऐसे मोड़ आ जाते है, जहां आपको झुकना पड़ता है या फिर समझौता करना पड़ता है। इसे आप अपनी गलती स्वीकारना नहीं कह सकते बल्कि यह आपके रिश्ते को बनाए रखने का प्रयास है। गलती करना और स्वीकार करना अलग अलग बातें है । प्रकृति इस बात की गवाह है कि जो पेड़ झुकते नहीं वह सबसे पहले काटे जाते है। 


रिश्तों को दीजिए आजादी के पंख Give wings to freedom to relationships

रिश्तों को आजादी के पंख मिलने पर ही वे बंधे रहते है। अगर आप किसी रिश्ते को बांध कर रखना चाहोगे तो वह रिश्ता उतना जल्दी ही खत्म होगा। इस लिए अगर आप किसी साथी से अपने रिश्ते बरकरार रखना चाहते है तो कोशिश कीजिए उसे आजादी मिले। आजादी का मतलब यह है कि आप उसको रोके टोके ना हर बात पर।

यह क्यों किया कैसे किया, क्या कर रहे हो हर बार यह सवाल आपके रिश्ते को कमजोर बनाने का कार्य करते है। इसकी जगह आप अपने साथी पर भरोसा कायम रखते हुए उसे आजादी दीजिए ताकि आपका रिश्ता मजबूत बना रहें। 




अगर आपको यह ऑर्टिकल पसंद आया तो इस शेयर कीजिए क्या पता आपके एक शेयर से किसी का रिश्ता बच जाए। अगर आपके पास कोई समस्यां है तो उसे हमें भेजिये और ब्लॉग को अगर आप सब्सक्राइब करेंगे तो हमे खुशी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: