शनिवार, 19 सितंबर 2020

fit body महिलाओं के लिए फिट रहने के नियम

fit body महिलाओं के लिए फिट रहने के नियम


 fit body tips - आज कल के इस भागदौड़ भरे जीवन में आप कितना व्यस्त रहती है। ऑफिस और घर की जिम्मेदारी में आप अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाती और कब आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी लगने लगती है आपको खुद ही पता नहीं चलता।  पुरूष तो सप्ताह में एक दिन आराम कर लेता है लेकिन एक महिला होने के नाते आपके जीवन में साप्ताहिक छुट्टी जैसे एक सपने जैसा है। परिवार की जिम्मेदारियों में अपनी फिट बॉडी  fit body नहीं रख पाती। 

 

fit body
third party image

जिम्मेदारियों के कारण स्वास्थ्य के प्रति छोटी छोटी लापरवाही आपके शरीर में बीमारियों को न्यौता देती है जिसके कारण, सर दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, सूजन आदि कई गंभीर बीमारियों से महिलाएं परेशान women's health problems रहती है और डॉक्टर को दिखाने पर सब कुछ नॉर्मल आता है कोई बीमारी नहीं मिलती है जिसके कारण समस्यां और गंभीर होती जाती है क्योंकि आज उसका इलाज नहीं कर सकती और इस परेशानियों से आप का पूरा दिन खराब हो जाता है। 

तो आज हम आपको बताते है कि फिट बॉडी रखने के लिए महिलाओं को क्या उपाए अपनाने चाहिए ताकि वे एक स्वस्थ जीवन जी सकें और अपनी उम्र से ज्यादा की जगह छोटी लगे।
फिटनेस टिप्स देने से पहले आपको समझना होगा कि फिट बॉडी fit body क्या होती है 

 यह भी पढे - प्‍यार में पडने के बाद लड़कियों में आते है ये बदलाव


फिट बाड़ी से तात्पर्य ऐसा नहीं है कि मस्लस हो । फिट बॉडी का अर्थ है आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो और आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। मान लीजिए आप का कुछ भी करने का मन नहीं करता हमेशा थका थका सा महसूस करती है।

आप को कोई बीमारी तो नहीं है इस लिए आप स्वस्थ है लेकिन आपकी फिट बॉडी नहीं है इस लिए आपको ना तो अस्वस्थ कहा जा सकता है और ना ही स्वस्थ । लेकिन कुछ उपाय है जिन्हें अपनाकर आप स्वस्थ रह सकती है। आपकी बॉडी भी फिट रहेगी। तो आपको कुछ नियम


fit body के लिए व्यायाम जरूर कीजिए Exercise Is Important

महिलाएं सोचती है कि हम तो घर और ऑफिस का कार्य करते है। पूरा दिन हमारा ऐसे ही चला जाता है तो फिर व्यायाम Exercise की क्या आवश्यकता, लेकिन सच्चाई यह है कि कार्य अपनी जगह है और व्यायाम अपनी जगह। हां आप अपने व्यायाम के दिन कम कर सकती है जैसे सप्ताह में तीन या चार दिन आप व्यायाम कर सकती है जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा लेकिन यह संभव नहीं हो पाता है क्योंकि कोई कार्य अगर लगातार किया जाए तो सही है नहीं तो वह कार्य एक समय के बाद छूट जाता है । 

 यह भी पढे -  successful women सफल महिला बनने के लिए क्या करें

इस लिए कोशिश कीजिए आप सुबह थोड़ी देर व्यायाम जरूर कीजिए चाहे वह आधे घंटे का ही क्यों ना हो। सप्ताह में एक दिन आप आराम कर सकती है। व्यायाम करने से महिलाओं में ह्दय विकास,शुगर, कैंसर जैसे घातक बीमारी से बचाव तो होता ही है दिन में आलस भी नहीं आता है।


हमेशा एक्टिव रहें Always be active

हमारा कहने का तात्पर्य है कि आप शरीर को हमेशा एक्टिव रखे। जैसे आपका ऑफिस ऊपरी मंजिल पर है तो लिफ्ट का प्रयोग ना करें आने जाने के लिए सीढिय़ों का प्रयोग करें, ऑफिस में कुछ सामान या पानी लेने के लिए किसी प्यिोन से कहने की जगह खुद ले कर पी ले। और आफिस या घर पर लंच के बाद कुछ देर टहल ले। जरूरी नहीं आप बाहर टहले आप ऑफिस या घर पर ही टहल सकती है।


तनाव को कहें अलविदा Say goodbye to stress

जीवन में जो होना है वह होकर रहेगा। किसी चीज का तनाव लेने से कोई फायदा नहीं । तनाव आपकी उम्र को कम करता है तो वहीं आपकी तरक्की में भी बाधा का कार्य करता है। यह शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक है। 

 यह भी पढे -  रिश्तों में गलत फहमी कैसे दूर करें

कहते है ना चिंता चिता के समान होती है जो आपको अंदर ही अंदर खोखला कर देती है। इस लिए कोशिश कीजिए कि तनाव की जगह आप कार्य करने में ज्यादा ध्यान दें।  तनाव होने पर आप आराम से कुछ देर बैठ की अपनी आंखों को बंद कर ध्यान कर सकती है आपका तनाव इससे जरूर कम होगा।


हेल्थी फलों को हमेशा अपने पास रखें Always keep healthy fruits with you

आपको समझना होगा कि हमारे शरीर को हमेशा पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ये पोषक तत्व बाहर से लेने की बजाय आप सीधे फलों से प्राप्त कर सकते है। इस लिए उचित यह रहेगा कि आप हमेशा अपने पास फल रखिये ताकि समय मिलते ही आप एक आध फल खा सको। इससे आपको काफी फायदा होगा।  इसके अलावा आप मूंगफली, मल्टी ग्रेन बिस्किट्स, मेवे आदि भी अपने पास रख सकती है।

पूरी नींद लेना Get enough sleep

अगर आपको अपनी बॉडी को फिट रखना है तो आपको पूरी नींद लेनी चाहिए। रिसर्च में भी यह साबित हो चुका है कि एक व्यक्ति को दिन में आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। तभी वह स्वस्थ रह सकता है। नींद के दौरान हमारा शरीर दिन में कम हुई ऊर्जा और क्षतिग्रस्त मसल्स की मरम्मत करता है। अगर शरी क्षतिग्रस्त चीजों की मरम्मत नहीं कर सका तो आप कुछ भी कर लीजिए आप स्वस्थ नहीं रह सकते।

अपने खान पान पर ध्यान दें Pay attention to your food and drink


ज्यादातर महिलाएं अपने काम के चक्कर में अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं देती जिसके कारण उनका शरीर लगातार कमजोर होता चला जाता है जिससे एक समय ऐसा आता है जब बीमारियां उस पर आसानी से हमला बोल देती है। जिस प्रकार से गाड़ी को चलने के लिए तेल चाहिए उसी प्रकार से हमारे शरीर को भी ऊर्जा के लिए संतुलित आहार चाहिए तभी हमारा शरीर पूर्ण स्वस्थ रूप से काम कर सकता है। 

शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पेट भरना ही काफी नहीं है बल्कि उसे लगातार संतुलित आहार से पोषक तत्व देते रहना चाहिए। आपको समझना होगा कि आंखों , हड्डियों, बालों, त्वचा, दिल, किडनी सभी की अपनी अलग अलग जरूरत और आवश्यकता है।

जिसके कारण सभी की जरूरत को पूरा करना होगा अगर एक की भी जरूरत पूरी नहीं हुई तो वह बीमार होता चला जाएगा और एक समय बाद वह काम करना बंद कर देगा जिसके कारण आपका पूरा शरीर ही बीमार हो जाएगा। पूरा शरीर का हर हिस्सा एक दूसरे से जुड़ा हुई है। एक हिस्से के बिना दूसरे हिस्से की कोई पहचान नहीं है इस लिए आपको संतुलित और समय पर खाना खाना चाहिए ताकि आप मजबूत और स्वस्थ रह सकें। 


 

 तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। न जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल लेकर आएंगे। धन्यवाद। 

मेल आईडी - womenspecial01@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं: