गुरुवार, 10 सितंबर 2020

successful women सफल महिला बनने के लिए क्या करें

successful women सफल महिला बनने के लिए क्या करें

महिलाओं का जीवन दो धारी तलवार पर चलता है जहां थोड़ी सी चूक भी महिला के जीवन को अंधकार में धकेल सकती है। जीवन मेंं सफलता पाने के लिए एक महिला  को पुरूष से ज्यादा मेहनत और सावधानी बरतनी पड़ती है। लेकिन जीवन में कुछ आदते है जो एक महिला को सफल बना सकती है।Mahilaye Smart Kaise Bane  समाज में सम्मान पाने के लिए महिलाओं के पास बहुत कुछ होना चाहिए ताकि वे समाज में सम्मान प्राप्त कर सकें।

successful women habits
third party image

अगर आप एक घरेलू महिला है तो आप नौकरी पेशा वाली से ज्यादा सम्मान पा सकती है जबकि आप अगर एक नौकरी पेशा वाली महिला है तो आज समाज में किसी पुरूष से ज्यादा सम्मान और लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर सकती है बस आपको ये टिप्स अपनाने होंगे।
 तो आईये आज हम इस ऑर्टिकल में आपको बताते है कि जीवन में सफल

successful women बनने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

अपने जीवन के लिए लक्ष्य निर्धारित करना और उस पर डटे रहना

ज्यादातर महिलाओं का जीवन में कोई लक्ष्य नहीं होता। अगर किसी का होता है तो समय के साथ वह उस पर डट नहीं पाती जिसके कारण एक समय के बाद वे केवल परिवार और घर की चार दीवारी में सिमट कर रह जाती है। लेकिन आपको इससे ज्यादा अगर हासिल करना है तो आपको अपने लिए एक निर्धारित लक्ष्य तय करना होगा और उसे हासिल करने के लिए हर उचित कदम उठाना होगा जिससे आप अपना लक्ष्य हासिल कर सकें और उस पर डटे रहें। 

यह भी पढे - जानिये मेकअप से चेहरे को होने वाले नुकसान

किसी भी परिस्थिति में आपको अपने लक्ष्य से हटना नहीं है। वह लक्ष्य एक टीचर बनने का हो सकता है या फिर एक वैज्ञानिक बनने का , या एक सफल बिजनेसव्यूमेन बनने का हो सकता है। आपको बस ध्यान रखना है कि आपका लक्ष्य क्या है और उस पर कैसे डटे रहना है।

रोज अपने आपको कुछ चेलेंज देना चाहिए

मनुष्य का शरीर बहुत ही कमाल की चीज है और उसका दिमाग उससे भी कमाल का। इसे आप जितना घिसोगे यह उतना तेज होगा। जीवन में बहुत सी परेशानी आती है लेकिन उन परेशानियों से अपने को निकालना आना चाहिए। इस लिए आप की साधारण जीवन में भी आपको अपने को चेलेंज देने चाहिए और उन को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

women habits
third party image

 

 जैसे जैसे आप अपने को चेलेंज दोंगे तो आपका कॉनफिडेंस लगातार बढता चला जाएगा जिसके कारण एक समय वह भी आएगा जब आप अपने को एक बड़ा और असंभव सा लगने वाला चेलेंज दोंगे और आप उसे पाने के लिए अपनी पूरी ताकत को झोंक दोगें। और जब आप अपना लक्ष्य पा जाओगे तो वह वक्त होगा जब दुनिया आपकी तारीफ कर रही होगी।

रोज कुछ ना कुछ सीखना

आपको समझना होगा कि कोई व्यक्ति एक दिन में सब कुछ नहीं सीखता है लेकिन जो नियमित रूप से कुछ सीखता है उसकी सीखने की प्रक्रिया भी तेज होती है और वह एक समय बाद सबसे ज्यादा जानता भी है। तो इस लिए रोज कुछ सीखे।

यह भी - प्रेग्नेंसी में क्या खाना चाहिए और क्‍या नहीं

 रोज कुछ सीखना आपने व्यक्तित्व को भी निखारता है जिसके कारण आप कभी कभी छोटी छोटी चीजों में से बहुत बड़ी चीज सीख जाते है, जो आपको कामयाबी के रास्ते पर लेकर जाती है।

अपने आपको हमेशा अप टू डेट रखना

यह प्वाइंट जीवन में सफल होने के लिए किसी भी महिला के लिए सबसे जरूरी है। हमेशा खुद को अप टू डेट रखना चाहिए। कहने का तात्यपर्य यह है कि अपने आस पास या समाज में हो रही राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक चीजों की जानकारी रखना। आज के समय में मनुष्य एक समाजिक प्राणी है। समाज, देश और संसार में होने वाली हर घटना से मनुष्य प्रभावित होता है। इस लिए महिलाओं के लिए अपने को अप टू डेट रखना बहुत आवश्यक है। अगर कोई महिला अपने को समय के साथ जोड़े रखती है तो वह देख सकती है कि भविष्य में उसके किसी फैसले का क्या परिणाम होगा। इसके साथ ही साथ वह वर्तमान में ऐसे निर्णय भी ले सकती है जिससे भविष्य में उसे अच्छा परिणाम मिल सकें।

  जैसे अगर आप सोना लेने की सोच रहे है तो आप देख सकते है कि देश की गतिविधि से सोने पर क्या असर पड रहा है और आने वाले समय में सोने के दाम गिरेगे या फिर बढेगे। तो आपको सही निर्णय लेने में यह काफी मदद कर सकता है।


स्वस्थ रहने का मतलब केवल जिम जाना नहीं है।

आपको समझना होगा, केवल जिम जाने से ही कोई स्वस्थ नहीं होता। जिम आपको शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखती है लेकिन मानसिक तौर पर स्वस्थ रहना आज बहुत जरूरी है। लगातार हो रही आत्महत्या की खबरे बताती है कि आज हमारा समाज तेजी से मानसिक तौर पर बीमार हो रहा है। इस लिए आपको भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि आप मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहें।

इसके लिए आप पॉर्क में टहल सकती है। अच्छी किताबे पढ सकती है। इसके अलावा अगर आप घर का सारा काम खुद करें तो यह भी एक प्रकार का व्यायाम ही है। जो आपको स्वस्थ रखता है। और अच्छी किताबे और अच्छे लोगों से समय समय पर मुलाकात करना आपको मानसिक तौर पर मजबूत रखता है।

चेहरे पर स्मॉईल 

women
third party image
 
यह एक ऐसा गुण है जो अगर आपमें है तो वह दूसरों को आकर्षित करता है। चेहरे पर स्मॉईल आपकी पर्सनालिटी को भी निखारती है। चेहरे पर स्मॉईल आपको हर व्यक्त तरो ताजा महसूस कराता है जिसके कारण आपको कोई भी कार्य करने में कभी किसी प्रकार की कोई कठिनाई महसूस नहीं होती है।



हमेशा पॉजिटिव सोचे

व्यक्ति को हमेशा पॉजिटिव सोचना चाहिए। फिर एक महिला को तो और भी पॉजिटिव विचार रखने चाहिए क्योंकि महिलाओं के सामने ज्यादा समस्याएं होती है। घर और बाहर दोनों को संभालना वो भी एक पुरूषवादी समाज में आसान काम नहीं होता इस लिए अपने को हमेशा पॉजिटिव रखे। परेशानियां आएगी सभी के जीवन में आती है लेकिन आपकी सोच उन परेशानियों से लडने के लिए आपको हिम्मत देगी और आगे बढने का रास्ता

अगर आप इन सब बातों पर अमल करेगी तो आप का व्यक्तित्व अन्य महिलाओं के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिखाई देगा। एक सफल महिला बनने से आपको कोई नहीं रोक सकता । लोग आपकी मिसाल देंगे।   वैसे भी पूरे जीवन में कोई परेशानी नहीं आएगी ऐसा नहीं हो सकता लेकिन अगर आप मजबूत है तो किसी भी परेशानी से आसानी से निकल जाएगी और एक सफल महिला की यहीं पहचान होती है कि वह सभी परेशानियों का स्माईल कर हल निकालती है। 

कोई टिप्पणी नहीं: